Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती को अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी कविताएं मन में साहस का संचार करती है

तमिल साहित्य में आधुनिकता को निखारने वाले सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. उनके जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें शत शत नमन किया.

PM Modi

तमिल साहित्य में आधुनिकता को निखारने वाले सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. उनके जयंती के अवसर पर पीएम मोदी ने उन्हें शत शत नमन करते हुए कहा कि उनकी कविताएं साहस का संचार करती है.

भारत को दिया नई सोच की रोशनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए महाकवि सुब्रमण्यम भारती को श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में सुब्रमण्यम भारती को नमन करते हुए लिखा कि उनकी कविताएं लोगों के मन में साहस का संचार करती है.

उन्होंने आगे लिखा, ‘  उनके विचारों में ऐसी शक्ति थी, जिसने अनगिनत लोगों के मन पर  गहरा असर छोड़ रखा है. उन्होंने भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय सोच को एक नई रोशनी दी है.’

PM Modi ने आगे कहा कि सुब्रमण्यम भारती जी एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे. तमिल साहित्य को समृद्ध बनाने में उनका योगदान आज भी अद्वितीय है.’

बराबरी वाले समाज के सपने को बढ़ाया आगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आधुनिक तमिल साहित्य के शिल्पकार महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि.

उन्होंने आगे कहा, ‘औपनिवेशिक शासन द्वारा किए गए अत्याचारों का निडर होकर सामना करते हुए, महाकवि ने क्रांति की मशाल थामी और अपनी अग्नि-सी देशभक्ति से भरी कविताओं के जरिए से स्वतंत्रता के सपने को प्रज्वलित किया.

अमित शाह ने आगे कहा, ‘सामाजिक सुधारों के जरिए उन्होंने भारत के उस सपने को आगे बढ़ाया, जिसमें हर किसी के लिए न्याय और बराबरी वाली समाज की कल्पना की गई है.

ये भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह ने प्रणब मुखर्जी को किया याद, बताया- जनसेवा के प्रति समर्पित नेता

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read