देश

तमिल साहित्य के शिल्पकार सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर अमित शाह ने अर्पित की श्रद्धांजलि, बोले- उनकी कविताएं देशभक्ति की अग्नि से भरी

आधुनिक तमिल साहित्य के शिल्पकार कहे जाने वाले सुब्रमण्यम भारती जी की आज यानी 11 दिसंबर को जयंती है. इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह (Amit shah) ने कहा उन्होंने अंग्रेजो के शासन में निडर होकर क्रांति की मशाल को थामे रखा.

थामी क्रांति की मशाल

गुरुवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Central Home Minister Amit Shah) ने महाकवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर एक्स पोस्ट के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. अमित शाह ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आधुनिक तमिल साहित्य के शिल्पकार महाकवि सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि.

उन्होंने आगे कहा, ‘औपनिवेशिक शासन द्वारा किए गए अत्याचारों का निडर होकर सामना करते हुए, महाकवि ने क्रांति की मशाल थामी और अपनी अग्नि-सी देशभक्ति से भरी कविताओं के जरिए से स्वतंत्रता के सपने को प्रज्वलित किया.

Amit shah ने आगे कहा, ‘सामाजिक सुधारों के जरिए उन्होंने भारत के उस सपने को आगे बढ़ाया, जिसमें हर किसी के लिए न्याय और बराबरी वाली समाज की कल्पना की गई है.

साहस का संचार करती कविताएं

पीएम मोदी ने अपने सुब्रमण्यम भारती जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए शत शत नमन किया. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ उनकी कविताओं ने साहस का संचार किया और उनके विचारों में ऐसी शक्ति थी, जो अनगिनत लोगों के मन पर स्थायी प्रभाव छोड़ जाती थी’.

पीएम मोदी ने आगे लिखा कि ‘सुब्रमण्यम भारती जी ने भारत की सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को उजागर किया. वे एक न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे. तमिल साहित्य को समृद्ध बनाने में उनका योगदान आज भी अद्वितीय है.’

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनसे बहुत कुछ सीखा

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

11 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

20 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

31 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

33 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago