Bharat Express DD Free Dish

गृहमंत्री अमित शाह ने प्रणब मुखर्जी को किया याद, बताया- जनसेवा के प्रति समर्पित नेता

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रणब मुखर्जी को उनके जन्मदिन पर याद कर श्रद्धांजलि दी है और उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया है.

Amit Shah tribute to former President Pranab Mukherjee On birth anniversary

भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को उनके जन्मदिन के मौके पर देश उन्हें याद कर रहा है. प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक उनसे जुड़े अपनी यादें साझा कर रहे हैं. साथ ही उनसे मिली सीख के बारे में बात तक रहे हैं. इसीक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रणब मुखर्जी को उनके जन्मदिन पर याद करते हुए पोस्ट किया है. साथ ही उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बतया. गृहमंत्री ने लिखा-

‘भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. जनसेवा के प्रति समर्पित नेता, मुखर्जी जी की संविधान की गहरी समझ ने सार्वजनिक पदों पर उनके कार्यकाल को परिभाषित किया. उनका जीवन और कार्य हमारी लोकतांत्रिक यात्रा को प्रेरित करते रहेंगे’

पीएम मोदी ने भी किया याद

प्रधानमंत्री ने उन्हें याद करते हुए लिखा ‘प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि. एक महान राजनेता और बहुत गहराई वाले विद्वान. उन्होंने दशकों तक सार्वजनिक जीवन में बिना किसी रुकावट के भारत की सेवा की. प्रणब बाबू की बुद्धि और विचारों की स्पष्टता ने हर कदम पर हमारे लोकतंत्र को समृद्ध किया. यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि इतने सालों तक हमारी बातचीत में मुझे उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला.’

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि, कहा-उनसे बहुत कुछ सीखा

जेपी नड्डा का पोस्ट

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को उनकी जयंती पर मेरी दिल से श्रद्धांजलि. सार्वजनिक सेवा में उनके लंबे सफर ने भारत को कई तरह से बनाया है. अपनी विनम्रता और गहरे ज्ञान के लिए जाने जाने वाले, उन्होंने अनगिनत लोगों की जिंदगी को छुआ और देश की तरक्की में बहुत बड़ा योगदान दिया. उनकी विरासत भारत के विकास के लिए समर्पित आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read