पीएम मोदी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, “डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद करता हूं. एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे. उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया.”
पीेम मोदी के अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी राम मनोहर लोहिया को उनको जयंती पर याद किया. अमित शाह ने एक्स पर लिखा, डॉ. राम मनोहर लोहिया जी भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास के महान व्यक्तित्वों में से एक थे, जो जीवन भर देशभक्ति के अपने सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति समर्पित रहे. महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और राजनीतिक शुचिता पर आधारित लोहिया जी के विचार सभी के लिए प्रेरणादायी हैं. मैं डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.
वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हम सभी को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…