Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM Modi ने राम मनोहर लोहिया की जयंती पर दी श्रद्धांजलि, कहा- लोहिया एक दूरदर्शी नेता और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.  उन्होंने एक्स पर लिखा, “डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद करता हूं. एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे.

PM Modi

पीएम मोदी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी.  उन्होंने एक्स पर लिखा, “डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर याद करता हूं. एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक थे. उन्होंने अपना जीवन वंचितों को सशक्त बनाने और एक मजबूत भारत के निर्माण के लिए समर्पित कर दिया.”

पीेम मोदी के अलावा देश के गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी राम मनोहर लोहिया को उनको जयंती पर याद किया. अमित शाह ने एक्स पर लिखा, डॉ. राम मनोहर लोहिया जी भारत के राजनीतिक और सामाजिक इतिहास के महान व्यक्तित्वों में से एक थे, जो जीवन भर देशभक्ति के अपने सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति समर्पित रहे. महिला शिक्षा, सामाजिक समानता और राजनीतिक शुचिता पर आधारित लोहिया जी के विचार सभी के लिए प्रेरणादायी हैं. मैं डॉ. राम मनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.

वहीं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि शोषित, वंचित वर्ग के उत्थान और सामाजिक न्याय के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य हम सभी को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest