देश

बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर देश ने किया नमन, पीएम मोदी बोले- उनकी प्रेरणा हर पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति का संदेश देती रहेगी

देशभर में मंगलवार को महान जननायक और आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और भाजपा नेताओं समेत कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके संघर्ष, त्याग और आदर्शों को याद किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक संदेश साझा करते हुए भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ जिस साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया, वह आज भी देशवासियों को प्रेरित करता है. पीएम मोदी ने कहा कि उनका पूरा जीवन जनजातीय समाज के सम्मान, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित रहा.

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में यह भी कहा कि मातृभूमि के लिए किए गए उनके बलिदान की कहानी आने वाली पीढ़ियों में भी राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को मजबूत करती रहेगी. उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा को जनजातीय समाज के स्वाभिमान और संघर्ष का अमर प्रतीक बताया.

उपराष्ट्रपति ने याद किया ‘उलगुलान’ का संघर्ष

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन साहस, आत्मसम्मान और न्याय के लिए अटूट संघर्ष का उदाहरण है. उनके अनुसार, भगवान बिरसा मुंडा केवल एक जननायक नहीं थे, बल्कि वे उन लोगों की आवाज बने जिन्होंने अन्याय और शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़ी.

उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा के ऐतिहासिक आंदोलन ‘उलगुलान’ का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि इस आंदोलन ने आदिवासी समुदायों में अपने अधिकारों, पहचान और सम्मान की रक्षा के लिए जागरूकता और संघर्ष की भावना पैदा की. यह आंदोलन भारतीय इतिहास में जनप्रतिरोध का एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है.

उलिहातू से जुड़ी अपनी भावनाएं भी कीं साझा

सीपी राधाकृष्णन ने अपने संदेश में एक व्यक्तिगत अनुभव भी साझा किया. उन्होंने बताया कि उन्हें झारखंड के राज्यपाल के रूप में कार्यभार संभालने के पहले दिन और बाद में भारत के उपराष्ट्रपति बनने के बाद भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू जाकर श्रद्धांजलि देने का अवसर मिला. उन्होंने इसे अपने जीवन का सम्मानजनक और भावुक क्षण बताया.

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्श सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण और समावेशी विकास की दिशा में देश का मार्गदर्शन करते रहेंगे. उनकी विरासत भविष्य की पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.

भाजपा नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा जनजातीय अस्मिता, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के अमर प्रतीक हैं. अंग्रेजी शासन के खिलाफ उनका संघर्ष और आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए चलाया गया जनजागरण अभियान भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

नितिन नवीन ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने समाज को अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी. उनका जीवन यह संदेश देता है कि अपनी संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को सुरक्षित रखते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाई जा सकती है.

 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

19 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

26 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

28 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

32 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

35 minutes ago