देश

मजधार में फंसे तृणमूल के ‘साहब’! भरी दोपहरी सरेआम चौराहे पर टीएमसी नेता की सरेबाजार बेइज्जती, हाथ में लाठी लिए युवकों ने घुटनों पर ला दिया

संजय/पटाशपुर


Arup Maiti Viral Video: पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां नैपुर ग्राम पंचायत के तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रधान को कुछ लोगों ने बीच सड़क पर रोककर कान पकड़कर उठक-बैठक करने पर मजबूर किया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है (Bengal Politics).

पूर्व मेदिनीपुर के पटाशपुर में नैपुर ग्राम पंचायत के टीएमसी प्रधान अरूप माइती को कुछ लाठीधारी युवकों ने बीच सड़क पर रोककर कान पकड़कर उठक-बैठक कराई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. भाजपा इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता का गुस्सा बता रही है, जबकि समाज के कई वर्गों ने कानून हाथ में लेने की इस हरकत को अलोकतांत्रिक बताते हुए इसकी निंदा की है.

जबरन कान पकड़कर उठक-बैठक कराया

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधान अरूप माइती अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें रास्ते में ही घेर लिया. वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि हाथ में लाठी लिए कुछ युवक उन्हें जबरन कान पकड़कर उठक-बैठक करने के लिए कह रहे हैं. दबाव में आकर टीएमसी प्रधान को सड़क पर ही सबके सामने ऐसा करना पड़ता है .

‘जनाक्रोश का शिकार’ हुए

इस घटना के सामने आने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. भाजपा के मंडल अध्यक्ष कृष्ण गोपाल दास ने दावा किया कि अरूप माइती इलाके में कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के कारण ‘जनाक्रोश का शिकार’ हुए हैं. उन्होंने कहा कि जनता में टीएमसी नेता के खिलाफ भारी नाराजगी थी. अगर कोई नेता गलत काम करेगा, तो उसे जनता के ऐसे ही गुस्से का सामना करना पड़ेगा (Patashpur TMC leader).

अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं

दूसरी तरफ, समाज के विभिन्न वर्गों और आम लोगों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है. लोगों का मानना है कि किसी नेता से राजनीतिक मतभेद या शिकायतें हो सकती हैं, लेकिन किसी वरिष्ठ व्यक्ति को इस तरह सरेआम प्रताड़ित करना और कानून हाथ में लेना बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है. फिलहाल इस संवेदनशील मामले पर पीड़ित प्रधान अरूप माइती या स्थानीय पुलिस-प्रशासन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

यह भी पढ़ें: सुपौल में बड़ा हादसा: सुपौल में क्षमता से ज्यादा लोगों से भरी नाव पलटी, मूंग तोड़ने जा रहे दर्जनों ग्रामीण डूबे, रेस्क्यू जारी

-भारत एक्सप्रेस 

Shubhra Rai

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

4 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

5 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

5 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

5 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

5 hours ago