लीगल

28 साल की उम्र में जेल गया, अब 72 का बुड्ढा हुआ! 41 साल बाद जागा हाईकोर्ट, तो सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- ‘यह कैसा न्याय सिस्टम है?’

Supreme Court Case: सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में 40 साल से लंबित हत्या के मामले की निपटारे में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त की है. जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस ए. एस चंदूरकर की अवकाशकालीन पीठ ने कहा कि यह स्थिति परेशान करने वाली है. कोर्ट ने सवाल उठाया कि हाई कोर्ट में जस्टिस डिलीवरी सिस्टम में बाधा डाल रहे पेंडेंसी को कम करने के लिए कौन से नए उपाय अपनाए जा सकते हैं.

सभी अभियोजन अपीले खारिज

दायर अपील में निचली अदालत द्वारा दी गई सजा और आजीवन कारावास को चुनौती दी गई थी. मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे और वकील जोहेब हुसैन से पूछा कि न्याय व्यवस्था में बाधा को दूर करने के लिए हाई कोर्ट में सुनवाई में तेजी लाने के लिए क्या किया जा सकता है? दवे ने कहा कि एक तरीका यह है कि तीन दशकों से लंबित सभी अभियोजन अपीलों को खारिज कर दिया जाए.

इसपर कोर्ट ने असहमति जताते हुए कहा कि न्यायनिर्णय के बुनियादी सिद्धांत केवल लंबे समय से लंबित होने के कारण मामले को खारिज करने की अनुमति नहीं देते हैं और यह कोई नहीं जानता कि यदि अभियोजन पक्ष की अपीलें अदालत को अपना पक्ष रखने का अवसर दिए बिना खारिज कर दी जाती है तो जनहित को कितना नुकसान होगा.

भाई की गोली मारकर हत्या

यह मामला विजय सिंह से जुड़ा है, जो 28 साल के थे जब उन्हें नवंबर 1983 में अपने भाई की कथित गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. कानपुर की एक सेशन कोर्ट ने उन्हें हत्या का दोषी ठहराते हुए दिसंबर 1985 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती

जिसके बाद विजय सिंह ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में फैसले को चुनौती दी, लेकिन उनकी अपील लगभग 41 साल तक लंबित रही.  जिसके बाद 9 फरवरी को हाई कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया. जिसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. जिसपर कोर्ट ने यह चिंता व्यक्त की है. दायर अपील में कहा गया था कि वह अब72 साल के है. चार दशकों से अधिक समय से, युवावस्था, मध्य आयु और वृद्धावस्था में वह दोषसिद्धि की साया में जी रहे है.

यह भी पढ़ें:  NEET-UG मामला: मनीषा वाघमारे की जमानत याचिका खारिज, यश यादव पर CBI को नोटिस

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

7 hours ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

7 hours ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

9 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

9 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

10 hours ago