देश

पौराणिक काल में कर्नाटक की भूमिका हनुमान की रही है- बोले पीएम मोदी

Barisu Kannada Dim Dimava: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली कर्नाटक संघ के अमृत महोत्सव में एक भारत श्रेष्ठ भारत के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ढोल भी बजाया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि कर्नाटक का विकास सत्तारूढ़ भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है, जबकि पिछली सरकारें अपना पैसा राज्य से बाहर भेज देती थी. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने परंपराओं के साथ-साथ प्रौद्योगिकी को साथ लेकर भारत की प्रगति के लिए काम किया है.

पीएम मोदी ने ‘बरिसू कन्नड़ दिम दिमावा’ सांस्कृतिक उत्सव का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘एक समय था जब कर्नाटक में सरकार बनने के बाद लोग इसका पैसा राज्य से बाहर ले जाते थे. आज पैसा और संसाधन ईमानदारी से कर्नाटक के विकास में लगाया जा रहा है.’’ पीएम ने कहा कि राज्य को 2009 से 2014 के बीच कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के केंद्र की सत्ता में होने पर सालाना 11,000 करोड़ रुपये मिलते थे जबकि उनकी सरकार के तहत यह बढ़कर 30,000 करोड़ रुपये हो गया है.

कर्नाटक की तस्वीर तेजी से बदल रही- पीएम

उन्होंने कहा कि राज्य को 2014 से पहले के पांच वर्षों में रेलवे परियोजनाओं के लिए केवल 4,000 करोड़ रुपये मिले थे और अब यह राशि नवीनतम बजट में 7,000 करोड़ रुपये है. पीएम मोदी ने कहा कि उनके सत्ता में आने से पहले पांच वर्ष में राज्य में राजमार्गों के निर्माण पर लगभग 6,000 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, जबकि अब यह पिछले नौ वर्षों में सालाना 5,000 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि विकास की तेज गति के कारण कर्नाटक की तस्वीर तेजी से बदल रही है.

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की पहचान हो, परंपरा हो या भारत की प्रेरणा हो कर्नाटक के बिना हम भारत को परिभाषित नहीं कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि पौराणिक काल में कर्नाटक की भूमिका हनुमान की रही है. हनुमान के बिना न राम होते हैं न रामायण बनती है.

पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार ने परंपराओं के साथ-साथ प्रौद्योगिकी को साथ लेकर भारत की प्रगति के लिए काम किया है. उन्होंने कहा कि अगर इसने प्राचीन मंदिरों और सांस्कृतिक केंद्रों का कायाकल्प किया है तो भारत डिजिटल भुगतान में भी विश्व में अग्रणी बन गया है. उन्होंने राष्ट्र निर्माण में कर्नाटक के योगदान की भी सराहना की. इस समारोह में कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई, केंद्रीय मंत्रियों सहित भाजपा के अन्य नेता और धार्मिक हस्तियां मौजूद थीं.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

संगम नगरी में सिनेमा का महाकुंभ! 30 अक्टूबर से शुरू होगा प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल; युवा कलाकारों को मिलेगा मंच

Prayagraj Film Festival: प्रयागराज इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026 का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर…

10 minutes ago

संयुक्त राष्ट्र बना अखाड़ा…! अमेरिका और क्यूबा के प्रतिनिधि मंच पर भिड़े, US राजदूत बोले-‘हवाना नहीं है ये’

संयुक्त राष्ट्र महासभा में क्यूबा पर अमेरिकी प्रतिबंधों से जुड़े प्रस्ताव की चर्चा के दौरान…

28 minutes ago

Bigg Boss 20: स्काउट ने लव गिल को किया नॉमिनेट, घरवालों के सामने फफक-फफक कर रो पड़ीं एक्ट्रेस!

'बिग बॉस 20' के घर में उठापटक जारी है. वीकेंड का वार के बाद आए…

44 minutes ago

अगले कुछ घंटों में और विकराल होगा अर्नब तूफान..! 17 राज्यों में चक्रवाती बारिश और आंधी का बड़ा अलर्ट

28 अक्टूबर के मौसम को लेकर चक्रवात 'अर्नब' और 17 राज्यों में भारी बारिश व…

1 hour ago

‘खत्म हुआ 4 साल का इंतजार…!’ आज प्ले स्टोर पर Freefire india होगा लॉन्च, कितने बजे से कर सकेंगे डाउनलोड?

Garena Free Fire India की लॉन्च डेट, डाउनलोड टाइम और उपलब्धता को लेकर भारतीय गेमर्स…

2 hours ago

ग्रहों की चाल में बड़ा उलटफेर…! तुला-मकर समेत 4 राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे, कुंभ वाले सावधान

बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 के राशिफल के अनुसार वृषभ, कर्क, धनु और मीन समेत सभी…

2 hours ago