नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
ओडिशा के बालासोर में हुए भीषण ट्रेन हादसे में अब तक करीब 288 लोगों की मौत हो चुकी है. इसके हजारों लोगों के घायल होने की खबर है. हादसे को लेकर पूरे देश में शोक की लहर है. हादसे पर राष्ट्रपति से लेकर पीएम मोदी और देश के तमाम बड़े नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की है. वहीं पीएम मोदी ने हादसे के तुरंत बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर बात कर घटना के बारे में जानकारी ली थी. पीएम मोदी ने हादसे के चलते मुंबई-गोवा के लिए चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है.
पीएम मोदी ने रद्द किया कार्यक्रम
मिली जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (3 जून) मुंबई-गोवा के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को झंडी दिखाकर रवाना करने वाले थे. लेकिन बालासोर ट्रेन हादसे के चलते कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है.
देश के नेताओं ने व्यक्त किया शोक
बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. साथ ही पीएम मोदी ने मुआवजे का भी ऐलान किया है.
भीषण ट्रेन हादसे में सैकड़ों की मौत, 900 घायल
बता दें कि हावड़ा जा रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतरकर गए और शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए. जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे भी पलट गए. वहीं कोरोमंडल के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मालगाड़ी से टकरा गए. हादसे में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 900 लोग घायल हो गए हैं. रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…
UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…
Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…
Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…