देश

बालासोर ट्रेन हादसा : ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक, नहीं होगा कोई उत्सव

ओडिशा में हुए ट्रे्न हादसे में अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 288 पहुंच गई है. इसके अलावा एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद से ही राहत बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाया जा रहा है. इसी बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने हादसे को लेकर राज्य में एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है. आज (3 जून) कोई भी उत्सव राज्य में नहीं मनाया जाएगा.

ओडिशा के राज्य सूचना और जनसंपर्क विभाग ने राजकीय शोक की घोषणा का पत्र जारी करते हुए बताया है कि बालासोर में हुई हृदय विदारक घटना को लेकर सीएम नवीन पटनायक ने राजकीय शोक की घोषणा की है. इस दौरान कोई भी उत्सव नहीं मनाया जाएगा.

देश के नेताओं ने व्यक्त किया शोक

बालासोर में हुए ट्रेन हादसे को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के अलावा उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा तमाम नेताओं ने दुख व्यक्त किया है. साथ ही पीएम मोदी ने मुआवजे का भी ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें- बालासोर ट्रेन हादसे के बाद पीएम मोदी ने रद्द किया मुंबई-गोवा वंदे भारत ट्रेन उद्घाटन का कार्यक्रम

भीषण ट्रेन हादसे में सैकड़ों की मौत, 900 घायल

बता दें कि हावड़ा जा रही बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कई डिब्बे बाहानगा बाजार में पटरी से उतरकर गए और शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस से टकरा गए. जिससे कोरोमंडल एक्सप्रेस के डिब्बे भी पलट गए. वहीं कोरोमंडल के डिब्बे पटरी से उतरने के बाद मालगाड़ी से टकरा गए. हादसे में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. इसके अलावा 900 लोग घायल हो गए हैं. रात से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Shailendra Verma

Recent Posts

अफसरशाही से जन-प्रतिनिधित्व तक: एके शर्मा ने कैसे बदली यूपी की बिजली और शहरी व्यवस्था

AK Sharma Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में एके शर्मा ने ऊर्जा और नगर विकास के…

15 minutes ago

मंदी का दौर खत्म! सोने-चांदी की कीमतों में फिर लौटी जोरदार तेजी; जानें आज के ताजा दाम

हफ्ते की शुरुआत में लुढ़कने के बाद अब सोने और चांदी की कीमतों में फिर…

26 minutes ago

अखबार पढ़कर बेटी ने पकड़ा तीर-कमान, पड़ोसी को देखकर बना तीरंदाज; अब भारत को दिलाया 8वां गोल्ड

Asian Games 2026 में चिकिथा तनिपार्थी और साहिल जाधव ने शूट-ऑफ में दक्षिण कोरिया को…

33 minutes ago

मोबाइल पर स्क्रैच से आगबबूला हुई ‘कलयुगी मां’, मासूम बच्चों को जमकर पीटा; CCTV ने खोला राज

Mother Beats Children: फरीदाबाद में मोबाइल स्क्रीन पर स्क्रैच आने से गुस्साई महिला पर 6…

40 minutes ago

दिल्ली जल बोर्ड में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेंगे ₹15,000; 15 अक्टूबर से पहले करें अप्लाई

दिल्ली जल बोर्ड ने यंग एक्वा लीडर्स इंटर्नशिप प्रोग्राम 2026 की घोषणा कर दी है.…

40 minutes ago

कांग्रेस की CWC मीटिंग में इस नेता ने क्यों लिया नीतीश कुमार का नाम, सोनिया गांधी ने क्या कहा?

Congress CWC Meeting में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन से बाहर जाने को लेकर चर्चा…

59 minutes ago