देश

“दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, उसे सख्त से सख्त…”,ओडिशा रेल हादसे पर बोले पीएम मोदी

Odisha Train Accident: पीएम मोदी शनिवार को ओडिशा के बालासोर में ट्रेन दुर्घटना स्थल का दौरा किया. यहां उन्होंने राहत और बचाव कार्य का जायजा लिया. इसके बाद पीएम मोदी कटक के उस अस्पताल में पहुंचे, जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. कटक के अस्पताल में घायलों से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने कहा, ” हादसे के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी.”

पीएम मोदी ने कहा, “यह एक दर्दनाक हादसा है. सरकार घायलों के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी. जांच के निर्देश दिए गए हैं. दोषी पाए जाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी. मैंने घायल पीड़ितों से मुलाकात की. सरकार हादसे से प्रभावित सभी लोगों की हर जरूरत मदद करेगी.”

बता दें कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में कम से कम 238 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. इससे पहले, ट्रेन हादसे के बाद बड़े पैमाने पर जारी राहत एवं बचाव अभियान के बीच स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री ने एक बैठक की थी.

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बनाई उच्च स्तरीय समिति

बता दें कि दुर्घटना के बाद से लगातार राहत और बचाव कार्य जारी है. इस बीच आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) मंत्री जी अमरनाथ की अगुवाई में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है. यह समिति उड़िसा सरकार के बचाव दल के साथ मिलकर काम कर रही है.

मुआवजे का किया गया ऐलान

बता दें कि सरकार घटना स्थल पर हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कई टीमों को काम पर लगाया गया है. रेल के डिब्बों से यात्रियों को निकालकर पास के राहत कैंप और अस्पताल पहुंचाया जा रहा है. वहीं, ओडिशा सरकार ने घटना स्थल पर खाने पीने और जरूरी वस्तुओं का पूरा इंतजाम किया है. राहत कार्य कल शाम से अभी तक जारी है. वहीं, घटना के बाद रेल विभाग के उच्च स्तरीय बैठक में मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान किया गया है.

यह भी पढ़ें: बालासोर ट्रेन हादसा : ओडिशा सीएम नवीन पटनायक ने घोषित किया एक दिन का राजकीय शोक, नहीं होगा कोई उत्सव

मुख्यमंत्री ने शनिवार सुबह मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को ओडिशा के सीएमओ और रेलवे अधिकारियों के संपर्क में रहने का निर्देश दिया. इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को एंबुलेंस तैयार रखने और घायलों के इलाज के लिए विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम जिलों के अस्पतालों में आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. पड़ोसी राज्य के बालासोर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए रेड्डी ने अधिकारियों को यह पता लगाने का निर्देश दिया कि मृतकों और घायलों में आंध्र प्रदेश का कोई यात्री तो शामिल नहीं है. इस बीच रेल विभाग ने कई हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए हैं.

कैसे हुई हादसा?

बताते चले कि ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार शाम को कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतरने और एक मालगाड़ी से टकराने से जुड़े रेल हादसे में मृतक संख्या शनिवार को बढ़कर 238 हो गई. इस हादसे में 900 से अधिक यात्री घायल हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

45 minutes ago

ग्वालियर में दशहरे पर दिखी सदियों पुरानी परंपरा, शस्त्र पूजन के साथ 745 वीर नागा साधुओं को दी गई श्रद्धांजलि

MP News: ग्वालियर की ऐतिहासिक गंगादास बड़ी शाला में विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का…

1 hour ago

सावधान दिल्ली! 1 नवंबर से विंटर लॉकडाउन, क्या हैं सरकार की 5 लक्ष्मण रेखा?

Delhi Winter Action Plan: दिल्ली में 1 नवंबर से 28 फरवरी तक सख्त विंटर एक्शन…

2 hours ago

अमित शाह के पंजाब दौरे से सियासी हलचल तेज, भाजपा ने मान सरकार पर उठाए सवाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब दौरे के बीच राज्य की राजनीति गरमा गई…

2 hours ago

दशहरे पर गरमाई सियासत: अनिल विज के 5 बड़े बयान, बिजली फैसले के खिलाफ कोर्ट जाने का ऐलान

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने विजयादशमी पर विपक्ष पर साधा निशाना.…

2 hours ago