G20 Energy Meeting
G20 Energy Meeting: भारत की अध्यक्षता के तहत G20 की तीसरी एनर्जी ट्रांज़िशन वर्किंग ग्रुप की मीटिंग (ETWG) हाल ही में संपन्न हुई. तीन दिवसीय बैठक में जी20 सदस्य देशों, विशेष आमंत्रित देशों और विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक (ADB), विश्व आर्थिक मंच, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP), स्वच्छ ऊर्जा मंत्रिस्तरीय जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों की भागीदारी देखी गई. बैठक में शामिल वैश्विक नेताओं ने सभी के लिए आधुनिक और टिकाऊ ऊर्जा तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए एक साथ काम करने पर सहमति दी है.
मीटिंग के दौरान तीसरी ETWG बैठक का प्राथमिक एजेंडा मंत्रिस्तरीय विज्ञप्ति के मसौदे पर विस्तृत चर्चा थी. इस पर सभी सदस्य देशों के बीच विचार-विमर्श हुआ. सदस्य देशों ने अपने-अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए. भारत की जी20 अध्यक्षता के तहत ऊर्जा परिवर्तन के क्षेत्रों में प्रस्तावों पर सहमति बनी है.
जी20 की बैठक के दौरान स्वच्छ ऊर्जा तक सार्वभौमिक पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. बैठक में 6 क्षेत्रों में प्राथमिकता से काम करने पर सहमति बनी है. इनमें शामिल हैं. (1) प्रौद्योगिकी अंतर का समाधान करके ऊर्जा-स्रोतों में बदलाव (2) ऊर्जा-स्रोतों में बदलाव के लिए कम लागत पर वित्तपोषण सुविधा (3) ऊर्जा सुरक्षा और विविध आपूर्ति श्रृंखलाएं (4) ऊर्जा दक्षता, उद्योगों से कम कार्बन उत्सर्जन के लिए बदलाव और जिम्मेदार खपत (5) भविष्य के लिए ईंधन और (6) स्वच्छ ऊर्जा तक सार्वभौमिक पहुंच और ऊर्जा स्रोतों में बदलाव के न्यायसंगत, किफायती और समावेशी उपाय.
यह भी पढ़ें: G20 Meeting in Patna: बिहार की राजधानी पटना 22-23 जी20 बैठक की मेजबानी करेगा, जानिए क्या होगा खास
इन संस्थानों की रही भागीदारी
बताते चलें कि बैठक में अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA), पेट्रोलियम निर्यातक देशों का संगठन (OPEC), आसियान और पूर्वी एशिया के लिए आर्थिक अनुसंधान संस्थान (ERIA), अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA), अंतर्राष्ट्रीय अक्षय ऊर्जा एजेंसी (IRENA), सतत ऊर्जा सभी के लिए (SEforALL), एशिया और प्रशांत के लिए संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक आयोग (UNESCAP), संयुक्त राष्ट्र अंतर्राष्ट्रीय विकास संगठन (UNIDO), और संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP)शामिल थे.
-भारत एक्सप्रेस
Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…
Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…
Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…
Shiva Sharma Case: शिवा शर्मा मौत मामले में फरार चल रही श्रद्धा दुबे को यूपी…
Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…