देश

PM Modi In Pokhran: पोखरण पहुंचे PM मोदी ने स्वदेशी हथियारों की देखी ताकत, बोले- ‘ये तो भारत शक्ति है’

PM Modi In Pokhran: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के पोखरण पहुंचे और यहां पर पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में आयोजित त्रि-सेवा अभ्यास “भारत शक्ति” कार्यक्रम में हिस्सा लिया और स्वदेशी हथियारों की शक्ति प्रदर्शन के साक्षी बने. इस मौके पर 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. बता दें कि यह अभ्यास स्वदेशी हथियारों की मारक क्षमता और तीनों रक्षा बलों की परिचालन तत्परता को प्रस्तुत करने के लिए किया जा रहा है. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसलमेर के पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा किया.

 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” हमारी तोपों, टैंकों, लड़ाकू जहाजों, हेलीकॉप्टर, मिसाइल सिस्टम की जो गर्जना आप देख रहे हैं, यही तो भारत शक्ति है. हथियार और गोला-बारूद, संचार उपकरण, साइबर और स्पेस तक हम मेड इन इंडिया की उड़ान अनुभव कर रहे हैं. यही तो भारत शक्ति है.” इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि, ” बीते 10 वर्षों में हमने देश को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक के बाद एक बड़े कदम उठाए हैं. हमने नीति-विषयक सुधार किए, रिफॉर्म्स किए, हमने प्राइवेट सेक्टर को इससे जोड़ा, हमने MSME स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित किया. वह आगे बोले, ” आज देश में उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में डिफेंस कॉरीडोर बन रहे हैं. इनमें अब तक 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश हुआ है. आज हेलीकॉप्टर बनाने वाली एशिया की सबसे बड़ी फैक्टरी भारत में काम करना शुरू कर चुकी है.

ये भी पढ़ें-Haryana Politics: जानें कौन हैं नायब सिंह सैनी, जो हरियाणा के नए सीएम होंगे

स्वदेश विकसित हथियार प्रणालियों और प्लेटफॉर्म की एक श्रृंखला का किया जाएगा प्रदर्शन

बता दें कि कार्यक्रम को लेकर पीएमओ द्वारा एक बयान 10 मार्च को जारी किया गया था, जिसमें कहा गया था कि, भारत शक्ति के दौरान, देश को आत्मनिर्भर बनाने की पहल के आधार पर स्वदेश विकसित हथियार प्रणालियों और प्लेटफॉर्म की एक श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी. बयान में ये भी कहा गया था कि, तीनों सेनाएं स्वदेशी रक्षा क्षमताओं का करीब 50 मिनट तक समन्वित प्रदर्शन करेंगी. तो वहीं ये भी जानकारी दी गई कि एलसीए तेजस, एएलएच एमके-4, एलसीएच प्रचंड, सचल ड्रोन रोधी प्रणाली, बीएमपी-द्वितीय और इसके संस्करण नामिका (नाग मिसाइल कैरियर), टी 90 टैंक, धनुष, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर, 9 वज्र और पिनाका रॉकेट उन प्रणालियों में शामिल है, जिनका इस दौरान प्रदर्शन किया जा रहा है. बता दें कि इस अभ्यास के दौरान ये दिखाया जा रहा है कि भारतीय सुरक्षा बल किसी भी तरह से खतरों से निपटने के लिए कितना सशक्त है. मालूम हो कि इस मौके पर जमीन से लेकर वायु, समुद्र, साइबर और अंतरिक्ष क्षेत्र यानी हर तरह से खतरों से निपटने के लिए भारत कितना सशक्त है, इसको लेकर ही भारतीय सशस्त्र बलों की एकीकृत परिचालन क्षमताओं को प्रदर्शित किया जा रहा है.

पीएम मोदी का ऑडियो क्लिप हुआ वायरल

बता दें कि पीएम मोदी के पोखरण पहुंचने पर उनका एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को Modi Archive द्वारा शेयर किया गया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया है कि, पीएम नरेंद्र मोदी का त्रि-सेवा फायरिंग और युद्धाभ्यास ‘भारत शक्ति’ अभ्यास देखने के लिए आज पोखरण का दौरा करने का कार्यक्रम है. आज, हम सभी भारत को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं, लेकिन 26 साल पहले भी, दृष्टिकोण और मिशन स्पष्ट थे- 100% मेक इन इंडिया. इसी के साथ आगे कहा गया है कि, मोदी आर्काइव आपके लिए 1998 में पोखरण में भारत के सफल परमाणु परीक्षण का जश्न मनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण का एक दिलचस्प उद्धरण लेकर आया है. इसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि कैसे कार्यक्रम में शामिल वैज्ञानिक भारतीय थे और पूरी तरह से भारत में शिक्षित थे. विशेष रूप से, उनमें से एक, एपीजे अब्दुल कलाम ने अंग्रेजी के अलावा तमिल माध्यम से भी पढ़ाई की.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

23 seconds ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

52 minutes ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago

विक्रोली स्टेशन पर मौत को मात, युवक ने दिखाई ऐसी बहादुरी, दौड़कर बचाई दूसरी जान, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

मुंबई के विक्रोली रेलवे स्टेशन पर एक युवक को लोकल ट्रेन के सामने से बचाने…

2 hours ago

पीएम मोदी से सुलझा दशकों पुराना विवाद, हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष ने BBMB मामले में क्या कहा?

हिमाचल प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (BBMB) के बिजली बकाये…

2 hours ago