देश

राजस्थान: जैसलमेर में Tejas Fighter Plane क्रैश, बाल-बाल बचा पायलट

Tejas fighter plane crash in Jaisalmer: राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण में थल और वायुसेना का भारत शक्ति युद्धाभ्यास चल रहा है. इस बीच युद्धाभ्यास में शामिल तेजस फाइटर प्लेन क्रैश हो गया है. एजेंसी से मिली मिली जानकारी के अनुसार तेजस प्लेन जैसलमेर शहर से 2 किमी. दूर जवाहर नगर स्थित भील समाज के हाॅस्टल पर जाकर गिरा. घटना के समय हाॅस्टल खाली था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई. बता दें कि यह हादसा पोकरण से 100 किमी. की दूरी पर हुआ है. इस युद्धाभ्यास को देखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत सेना के बड़े अधिकारी भी मौजूद हैं.

जानकारी के अनुसार फाइटर प्लेन के क्रैश होने के बाद इलाके दहशत फैल गई. प्लेन में एक ही पायलट था जो कि क्रैश से पहले ही इजेक्ट हो गया. पायलट को इलाज के लिए आर्मी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है. प्लेन गिरने के बाद मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ी पहुंच गई है. फायरकर्मी फिलहाल आग पर काबू पाने में जुटे हैं. हादसे के बाद वायुसेना ने बयान जारी कर कहा कि भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान जैसलमेर में एक ऑपरेशनल उड़ान के दौरान हादसे का शिकार हो गया. क्रैश होने से पहले प्लेन के पायलट सुरक्षित इजेक्ट हो गए. दुर्घटना की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया गया है.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

52 seconds ago

किसान पुत्रों को सीएम योगी का तोहफा: कृषि छात्रवृत्ति की सीटें दोगुनी, सहायता राशि भी बढ़ी

CM Yogi Adityanath Gift: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने किसानों और खेतिहर मजदूरों के…

15 minutes ago

ट्रंप का यू-टर्न; चीन के बाद अब रूस से भी हाथ मिलाने को तैयार अमेरिका, परमाणु ऊर्जा से चलेंगे डेटा सेंटर

Russia US Deal: रूस और अमेरिका के बीच परमाणु ऊर्जा से चलने वाले डेटा सेंटर…

24 minutes ago

दुर्गा पूजा में क्यों मातम क्यों मनाती है झारखंड की असुर जनजाति? जानें महिषासुर कनेक्शन

Durga Puja Jharkhand Culture: देश में दुर्गा पूजा का जश्न चल रहा है. इस दौरान…

28 minutes ago