देश

पीएम मोदी ने प्रेरणा स्थल पर पहुंचकर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

अंबेडकर जयंती के अवसर पर, पीएम मोदी (PM Modi) ने प्रेरणा स्थल पर पहुंचकर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी (PM Modi) ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन. यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है. उनके सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं.”

राष्ट्रपति ने अर्पित की पुष्पांजलि

इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने भारतीय संविधान के निर्माता को पुष्पांजलि अर्पित की और समारोह में मौजूद बौद्ध भिक्षुओं से आशीर्वाद लिया. इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “हमारे संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.”

उन्होंने कहा, “बाबासाहेब ने अपने प्रेरक जीवन में अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करते हुए भी अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपनी असाधारण उपलब्धियों से दुनिया भर में सम्मान अर्जित किया.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने डॉ. अंबेडकर को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी प्रेरणा से देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है.

यह भी पढ़ें- बाबा साहेब के सिद्धांत और आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं: पीएम मोदी

14 अप्रैल, 1891 को मध्य प्रदेश के सैन्य छावनी (महू) में जन्मे डॉ. अंबेडकर एक महान विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, समाज सुधारक और राजनीतिक नेता थे. भारतीय संविधान के मुख्य वास्तुकार के रूप में उन्होंने संविधान की मसौदा समिति की अध्यक्षता की और बाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के मंत्रिमंडल में पहले कानून और न्याय मंत्री के रूप में कार्य किया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

17 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

34 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

35 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago