लाइफस्टाइल

ये नीम कड़वी नहीं! जायके के साथ रखती है सेहत का भी खास ख्याल, फायदे जान आज ही घर में लगा लेंगे

Benefits Of Curry Leaves: जब भी नीम का नाम लिया जाता है, तो जुबान पर उसका कड़वा स्वाद आ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसी नीम भी होती है जिसकी पत्तियां न सिर्फ स्वादिष्ट होती हैं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद लाभकारी हैं? हम बात कर रहे हैं “मीठी नीम” या फिर “करी पत्ता” की, जिसे कढ़ी पत्ता और कढ़ी लीफ के नाम से भी जाना जाता है. इसका इस्तेमाल खासकर दक्षिण भारतीय व्यंजनों में छौंक के रूप में किया जाता है. आयुर्वेद में मीठी नीम की पत्ती या करी पत्ता को कई रोगों का नाश करने वाला कहा जाता है.

कढ़ी में छौंक लगाने के लिए किया जाता है इस्तेमाल

पुराने समय से इसे कढ़ी में छौंक लगाने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा, शायद इसीलिए इसे करी पत्ता या कढ़ी लीफ से भी पुकारा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम मुराया कोएनिजी है. ये आमतौर पर भारत और श्रीलंका में पाया जाता है. हमारे यहां दक्षिण के राज्यों में ज्यादा मिलता है और शायद यही कारण है कि वहां की लगभग हर डिश की ये शोभा बढ़ाता है.

घर के गमलों में लगाएं (benefits of curry leaves)

इस पौधे की ऊंचाई 2 से 4 मीटर की होती है. इसे बीज या छोटे-छोटे पौधों की मदद से घर के बगीचे में या गमले में लगा सकते हैं. हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति में भी इसका जिक्र है. आयुर्वेदाचार्य बताते हैं कि आज के समय में मधुमेह, रक्तचाप और अनियंत्रित दिनचर्या की वजह से पाचन, अनिद्रा जैसी समस्याएं आम सी बात बन गई हैं. हालांकि, करी पत्ता के नियमित सेवन करने से इन समस्याओं से राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें: धूम्रपान करने वाली महिलाएं हो जाएं सावधान, इनफर्टिलिटी सहित इन समस्याओं का करना पड़ सकता है सामना

कई पोषक तत्व से भरपूर है करी पत्ता (benefits of curry leaves)

करी पत्ता के औषधीय गुणों की बात करें तो करी पत्ते में विटामिन ए, बी, सी, ई के साथ मैग्नीशियम, कैल्शियम और आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. आयुर्वेद के मुताबिक करी पत्ता सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है. यह आंखों के साथ त्वचा, पाचन संबंधित समस्याओं जैसे कब्ज, वात के साथ ही मधुमेह, रक्तचाप जैसी समस्याओं को भी दूर करने में सक्षम है.

आंखों के लिए फायदेमंद

उन्होंने आगे बताया, करी पत्ता आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है. खाली पेट यदि इसे चबाया जाए तो आंखों से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं. यह आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, जिससे आंखें थकान महसूस नहीं करतीं.

कब्ज जैसी समस्याओं को करें दूर

यह पाचन प्रक्रिया में सहायक होता है और वात, कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करता है. मीठी नीम का पत्ता पाचक रसों के स्राव को बढ़ाता है, जिससे भोजन पचने में आसानी होती है. इसमें मौजूद फाइबर पेट को साफ रखने में मदद करता है और कब्ज दूर करता है. आयुर्वेदाचार्य ने बताया कि संक्रमण की समस्याओं का भी करी पत्ता दुश्मन है. उन्होंने कहा, “मीठी नीम में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जिसके सेवन से संक्रमण से बचा जा सकता है.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

प्रीति अदाणी ने की पीएम मोदी के विजनरी नेतृत्व की तारीफ, बताया कैसे बदला काशी का स्वरूप?

Priti Adani on PM Modi Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने कहा कि…

5 minutes ago

7 KM तक कंधे पर बेटी को लेकर चली मां, एंबुलेंस भी नहीं पहुंची गांव

Andhra Pradesh Viral Story: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में एक मां अपनी 12 वर्षीय…

11 minutes ago

‘कमाई जितना जरूरी है सेवा’, वाराणसी में बोलीं प्रीति अदाणी- ग्रुप हर साल 1.3 करोड़ लोगों के जीवन में ला रहा बदलाव

Dr Priti Adani at Varanasi: अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी ने सामुदायिक कल्याण के…

17 minutes ago

झुंझुनूं हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा

राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी इलाके के चापोली गांव में सड़क निर्माण कार्य के…

25 minutes ago