देश

Qatar Emir India Visit: भारत की यात्रा पर आए कतर के अमीर, उन्हें रिसीव करने IGI एयरपोर्ट पर पहुंचे PM मोदी

Qatar Emir State Visit to India: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उन्‍होंने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का गर्मजोशी से स्वागत किया. कतर के अमीर शेख तमीम 17-18 फरवरी को भारत की राजकीय यात्रा पर हैं.

पीएम मोदी ने X.com पर पोस्ट कर कहा-

मैं अभी अपने भाई कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर गया. मैं भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और उनसे कल होने वाली मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं.

अमीर शेख तमीम की भारत यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना और विभिन्न मुद्दों पर बातचीत करना है. भारतीय विदेश मंत्रालय ने उनके दौरे को लेकर मीडिया को जानकारी दी है. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान कतर के अमीर एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत आए हैं, जिसमें मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल शामिल होंगे.

द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर होगी बातचीत

कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल-थानी का यह भारत का दूसरा राजकीय दौरा है. इससे पहले उन्होंने मार्च 2015 में भारत का दौरा किया था. इस यात्रा के दौरान, वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर बातचीत करेंगे. विदेश मंत्रालय ने बताया कि कतर के अमीर की यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ती बहुआयामी साझेदारी को और गति प्रदान करेगी.

अब राष्ट्रपति भवन में होगा कतर के अमीर का स्वागत

18 फरवरी 2025 को कतर के अमीर का औपचारिक स्वागत राष्ट्रपति भवन में किया जाएगा. इस मौके पर कतर के अमीर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलेंगे, और उनके सम्मान में एक भोज का आयोजन भी किया जाएगा. कतर के अमीर के साथ होने वाली इस चर्चा में भारत और कतर के बीच संबंधों को और गहरा करने के उपायों पर चर्चा की जाएगी.

भारत और कतर के संबंध ऐतिहासिक

भारत और कतर के बीच मजबूत और ऐतिहासिक संबंध हैं. दोनों देशों के बीच दोस्ती, विश्वास और आपसी सम्मान की नींव बहुत पुरानी है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के रिश्तों में लगातार वृद्धि हुई है. व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, संस्कृति, और लोगों के बीच संबंधों में सुधार हुआ है. खासतौर पर कतर में रहने वाला भारतीय समुदाय, जो कतर का सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय है, दोनों देशों के बीच रिश्तों को और भी मजबूत करता है.

कतर के अमीर की यह यात्रा दोनों देशों के भविष्य के संबंधों को और भी मजबूत करेगी. भारत और कतर के रिश्तों में विविधता और गहराई को देखते हुए, इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों और सहयोगी परियोजनाओं की संभावना है.

  • भारत एक्सप्रेस
Bharat Express Desk

Recent Posts

TRAI Data August 2026: जियो ने जोड़े सबसे ज्यादा मोबाइल यूजर्स, एयरटेल भी आगे; MTNL को हुआ नुकसान

TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…

8 minutes ago

संभल हिंसा में पुलिस से कहां हुई चूक? जिससे भड़का सुप्रीम कोर्ट; यूपी सरकार पर ठोका 10 लाख का जुर्माना

Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…

10 minutes ago

सोना हुआ भयंकर सस्ता, चांदी ₹9000 से ज्यादा टूटी! त्योहारों से पहले खरीदारी का बड़ा मौका

सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…

21 minutes ago

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया गोल्ड मेडल

Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…

34 minutes ago

रेलवे की 1 अक्टूबर से खास चेकिंग, टिकट के साथ ये दस्तावेज रखना होगा जरूरी

Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…

43 minutes ago