उत्तर प्रदेश

यूपी विधानसभा के बजट सत्र का 18 फरवरी से आगाज, विधानसभाध्यक्ष ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, सबने दी सहमति

Budget session of UP Assembly: भारत के सबसे बड़े राज्‍य उत्तर प्रदेश की विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार, 18 फरवरी से शुरू होगा. इसके लिए आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई. सतीश महाना ने बताया कि सभी पार्टियों ने विधानसभा सत्र को सुचारू रूप से चलाने का आश्वासन दिया है.

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मीडिया से कहा, “मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चाहते हैं कि सदन में महाकुंभ पर चर्चा हो, अगर ऐसा कोई प्रस्ताव सदन में पेश किया जाता है तो मैं उस पर विचार करके समय दूंगा. इस समय पूरी दुनिया की नजरें यूपी में चल रहे महाकुंभ पर टिकी हुई हैं.ऐसे में सदन में कोई भी नेता भोजपुरी, अवधी, बुंदेली और हिंदी समेत अंग्रेजी में अपने विचार रख पाएगा. हमारे लिए गर्व की बात है कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा में जो भी हो रहा है, उसे पूरा देश फॉलो कर रहा है.”

5 मार्च तक चलेगा बजट सत्र

कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा, “सरकार ने बताया है कि 18 फरवरी से 5 मार्च तक बजट सत्र आयोजित किया जाएगा. सरकार का ट्रैक रहा है कि वह सदन में चर्चा न कराकर सत्र को लगातार छोटा करती जा रही है. प्रदेश की आबादी 25 करोड़ है और समस्याएं बड़ी हैं. यहां किसानों, नौजवानों की बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, महिलाओं से जुड़े विषय और स्वास्थ्य तथा शिक्षा का मुद्दा है. इन सब पर चर्चा होनी चाहिए. पिछली बार भी हमने देखा है कि कभी चार दिन का सदन है तो कभी पांच दिन का सदन है. पहले चर्चाएं होती थी, लेकिन अब यह परंपरा भी समाप्त हो गई है. हमारी मांग है कि बजट सत्र की अवधि को बढ़ाया जाए.”

उन्होंने महाकुंभ की बात करते हुए कहा, “इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि महाकुंभ में रिकॉर्ड श्रद्धालु आए हैं, लेकिन महाकुंभ में सरकार की तैयारियां पूरी नहीं थी. महाकुंभ में कई ऐसी घटनाएं हुई, जिसमें से भगदड़ में 30 लोगों की जान गई. इस मुद्दे पर भी सदन में चर्चा होनी चाहिए.”

‘सभी बिंदुओं पर करेंगे पूरा सहयोग’

आरएलडी विधायक प्रदीप चौधरी ने कहा, “आज बैठक हुई, जिसमें सदन के अध्यक्ष ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा बताई और सभी राजनीतिक नेताओं ने अपनी सहमति व्यक्त की. बजट सत्र के दौरान उठाए गए सभी बिंदुओं पर वह पूरा सहयोग करेंगे.”

  • भारत एक्‍सप्रेस
आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

14 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

31 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

47 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago