ICC Champions Trophy 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होने जा रही है. इस टूर्नामेंट के मुकाबले पाकिस्तान के तीन शहरों (कराची, लाहौर और रावलपिंडी) और दुबई में खेले जाएंगे. पहला मैच कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होगा, जबकि भारतीय टीम 20 फरवरी को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलेगी.
लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कराची के नेशनल स्टेडियम की छत पर टूर्नामेंट में भाग लेने वाले 7 देशों के झंडे नजर आ रहे हैं, लेकिन भारत का तिरंगा गायब है. आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी देश को यदि मल्टीनेशन टूर्नामेंट की मेजबानी करनी होती है, तो उसे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी देशों के झंडे लगाना अनिवार्य होता है.
इस वीडियो के सामने आने के बाद क्रिकेट फैंस हैरान रह गए. इस स्टेडियम में न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंग्लैंड के मैच खेले जाएंगे. झंडे न दिखने से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि आखिर भारतीय तिरंगा क्यों नहीं लगाया गया?
जब विवाद बढ़ा तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस पर सफाई दी. जब पूछा गया कि कराची और लाहौर के स्टेडियमों में भारत और बांग्लादेश के झंडे क्यों नहीं हैं, तो पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान में केवल उन्हीं देशों के झंडे लगाए गए हैं, जो वहां खेलने जा रहे हैं. सूत्र के मुताबिक, “भारत चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेलेगा. कराची, रावलपिंडी और लाहौर के स्टेडियमों में सिर्फ उन टीमों के झंडे लगाए गए हैं, जो वहां अपने मुकाबले खेलेंगी.”
सूत्र ने आगे कहा कि PCB को इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान देने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा कि यह विवाद बिना किसी तथ्य के फैलाया जा रहा है और इसका मकसद झूठी खबरों के जरिए पाकिस्तान की छवि खराब करना है. सूत्र ने यह भी बताया कि पाकिस्तान के शहरों में चैंपियंस ट्रॉफी के प्रमोशन के लिए बैनर लगाए गए हैं, जिनमें भारत समेत सभी भाग लेने वाले देशों के कप्तान नजर आ रहे हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव और सुरक्षा कारणों के चलते बीसीसीआई (BCCI) ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया था. इसके बाद आईसीसी (ICC) को हाइब्रिड मॉडल अपनाना पड़ा, जिसके तहत भारतीय टीम अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी.
चैंपियंस ट्रॉफी 8 साल बाद हो रही है, और पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का गत विजेता है. यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के लिए भी बेहद अहम है, क्योंकि वह 1996 वर्ल्ड कप के बाद पहली बार किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी कर रहा है.
ये भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: बुमराह नहीं, शमी पर जिम्मेदारी! रोहित-कोहली के फॉर्म से बदलेगा खेल
-भारत एक्सप्रेस
कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…