देश

भारत आए मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से प्रधानमंत्री मोदी ने की मुलाकात, विभिन्न मुद्दों पर हुआ विमर्श

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (20 अगस्त) को दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का औपचारिक स्वागत किया. विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दोनों नेताओं की एक-दूसरे के साथ पोज देते हुए तस्वीरें साझा कीं.

विदेश मंत्रालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘एक महत्वपूर्ण यात्रा की विशेष शुरुआत! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवरी इब्राहिम का औपचारिक स्वागत किया.’

एक्ट ईस्ट नीति

पोस्ट में कहा गया है, ‘मलेशिया, भारत की एक्ट ईस्ट नीति का एक प्रमुख स्तंभ है और इस क्षेत्र में एक मूल्यवान साझेदार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के बीच बहुआयामी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिए व्यापक वार्ता हुई. नेताओं ने भारत और मलेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की.’

पोस्ट में आगे कहा गया, ‘चर्चा में व्यापार और निवेश, रक्षा, नई और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों से लोगों के संबंधों सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों को शामिल किया गया. दोनों नेताओं ने आसियान और ग्लोबल साउथ में सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया.’

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम सोमवार (19 अगस्त) को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे. मलेशिया के प्रधानमंत्री के रूप में यह उनकी पहली भारत यात्रा है. प्रधानमंत्री इब्राहिम का हवाई अड्डे पर केंद्रीय राज्य मंत्री वी. सोमन्ना ने गर्मजोशी से स्वागत किया.

प्रधानमंत्री इब्राहिम भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हुए हैं. मलेशिया के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. इब्राहिम ने राजघाट पर विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर भी किए.

राष्ट्रपति से भी करेंगे मुलाकात

प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम 20 अगस्त को भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात करेंगे. इसके अलावा विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मुलाकात करेंगे.

भारत और मलेशिया के बीच मजबूत ऐतिहासिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध हैं. प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा के दौरान 2015 में हमारे द्विपक्षीय संबंधों को उन्नत रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि चूंकि दोनों देश अगले वर्ष उन्नत सामरिक साझेदारी के दूसरे दशक में प्रवेश कर रहे हैं, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की यात्रा भविष्य के लिए बहु-क्षेत्रीय सहयोग एजेंडा तैयार करके भारत-मलेशिया द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली में मंचन हुआ ‘अमर बलिदान’, गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को किया याद

दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…

12 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग की तैयारी, INDIA ब्लॉक दोनों सदनों में लाएगा प्रस्ताव

Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…

13 minutes ago

‘सिर्फ समय काट रहे कुछ देश!’ UNGA में जयशंकर का करारा हमला, खोली विरोधियों की पोल

S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…

36 minutes ago

पीएम मोदी ने सेवा यात्रा में शामिल युवाओं से किया संवाद, बोले- अनुभव जीवनभर आएंगे काम

पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…

43 minutes ago

नूर खान से लेकर इस्लामाबाद सब होगा खाक! IAF को मिला ब्रह्मोस से भी बड़ा ‘ब्रह्मास्त्र’, PAK के क्यों छूटे पसीने?

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…

53 minutes ago

कहीं 3 रुपये तो कहीं 400 रुपये लीटर, आखिर दुनिया में क्यों है पेट्रोल के दाम में इतना बड़ा फर्क?

Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…

1 hour ago