विनेश फोगाट
पूरी दुनिया में इस समय भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट की चर्चा है. पेरिस ओलंपिक में अपनी वेट कैटेगरी से मात्र 100 ग्राम अधिक वजन के कारण वो डिसक्वालीफाई हो गईं. अब खबर आ रही है कि पेरिस से निराश होकर लौटी दिग्गज पहलवान के आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ने की संभावना बन रही है. विनेश के करीबी सूत्रों ने मंगलवार को आईएएनएस को यह जानकारी दी.
हालांकि, विनेश किस पार्टी में शामिल होंगी, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है. संभावना है कि हरियाणा विधानसभा में विनेश फोगाट बनाम बबीता फोगाट और बजरंग पुनिया बनाम योगेश्वर दत्त मुकाबला देखने को मिले.” 2024 ओलंपिक फाइनलिस्ट पहलवान की भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर फोगाट परिवार के करीबी ने बताया.
जैसे ही विनेश एयरपोर्ट से बाहर निकलीं. उनके प्रशंसकों, परिवार और दोस्तों ने उनका जोरदार स्वागत किया, जो सुबह के समय के बावजूद बड़ी संख्या में एकत्र हुए थे. जबरदस्त समर्थन और स्नेह ने कुश्ती आइकन को भावुक कर दिया. शनिवार को सोनीपत स्थित उनके गांव बलाली में विनेश का जोरदार स्वागत किया गया. इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनका माल्यार्पण किया. एयरपोर्ट के बाहर लोगों ने जश्न मनाया और उनकी भावनाएं चरम पर थीं. विनेश का स्वागत करने वालों में सबसे पहले साक्षी मलिक, जिन्होंने पिछले साल कुश्ती से संन्यास ले लिया था, और बजरंग पुनिया भी शामिल थे. विनेश ने शनिवार को कहा था, “मेरी लड़ाई खत्म नहीं हुई है और लड़ाई जारी रहेगी और मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि सच्चाई की जीत हो.
शुक्रवार को, विनेश ने ओलंपिक पोडियम पर चूकने पर अपना गहरा दुख व्यक्त किया, अपनी व्यक्तिगत निराशा को भारत में महिलाओं के अधिकारों के व्यापक संघर्ष से जोड़ा, एक ऐसा मुद्दा जिसे उन्होंने पूर्व कुश्ती महासंघ प्रमुख के खिलाफ अपने विरोध प्रदर्शन में आगे बढ़ाया था. शुक्रवार रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किए गए तीन पन्नों के सन्देश में विनेश ने खेल में संभावित वापसी का संकेत दिया, जिससे पेरिस ओलंपिक में अयोग्य ठहराए जाने के बाद संन्यास लेने के अपने पहले के फैसले के बावजूद उनके लिए खेल में वापसी का रास्ता थोड़ा खुला रह गया.
-भारत एक्सप्रेस
Nana Patekar Tirangaa and Krantiveer iconic roles: नाना पाटेकर की 'तिरंगा' और 'क्रांतिवीर' ने 90…
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…