देश

Raj Kapoor’s 100th Birth Anniversary: पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा के ग्रेट शो मैन को किया याद, बोले- वो एक सांस्कृतिक राजदूत थे

भारतीय सिनेमा जगत के ग्रेट शो मैन राज कपूर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि दी. 100वीं जयंती पर उनके योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा, “उन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहुंचाया.”

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. लिखा, आज हम महान फिल्मकार, दूरदर्शी फिल्मकार, अभिनेता और सदाबहार शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती मना रहे हैं. उनकी प्रतिभा ने कई पीढ़ियों को प्रभावित किया और भारतीय और वैश्विक सिनेमा पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है.

दूसरी पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, राज कपूर की फिल्मों के प्रतिष्ठित किरदार और अविस्मरणीय धुनें दुनिया भर के दर्शकों को पसंद आती हैं. लोग उनकी कृतियों की प्रशंसा करते हैं कि कैसे वे विभिन्न विषयों को सहजता और उत्कृष्टता के साथ उभारते हैं. उनकी फिल्मों का संगीत भी बेहद लोकप्रिय है.

एक सांस्कृतिक राजदूत थे राजकपूर-PM

उन्होंने आगे लिखा, राज कपूर सिर्फ एक फिल्म निर्माता ही नहीं थे, बल्कि एक सांस्कृतिक राजदूत थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहुंचाया. फिल्म निर्माताओं और अभिनेताओं की कई पीढ़ियां उनसे बहुत कुछ सीख सकती हैं. मैं एक बार फिर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और रचनात्मक दुनिया में उनके योगदान को याद करता हूं.

कपूर परिवार ने पीएम से की थी मुलाकात

बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी से कपूर फैमिली ने मुलाकात की थी. कपूर परिवार ने पीएम मोदी को राज कपूर की 100वीं जयंती पर आयोजित फेस्टिवल पर निमंत्रण दिया था. इस दौरान राज कपूर की बेटी रीमा जैन ने पीएम मोदी से कहा, “आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी”, इतना कहते ही पीएम ने बीच में कहा, “कट”, जिससे कमरे में माहौल खुशनुमा हो गया था.

यह भी पढ़ें- PM Modi ने कपूर परिवार से की मुलाकात, अटलजी के साथ Raj Kapoor की फिल्म ‘फिर सुबह होगी’ देखने का किस्सा सुनाया

इस मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने राज कपूर के योगदान का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि राज कपूर अपने समय से बहुत आगे थे, उन्होंने अपनी कहानियों के जरिए दुनिया भर के लोगों के बीच भारत को ‘सॉफ्ट पावर’ के रूप में स्थापित किया.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

5 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

7 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

7 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

8 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago