लीगल

सहमति से शादी या जबरन? महिला के विरोधाभासी बयान पर दिल्ली HC ने दिया व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश

दिल्ली हाई कोर्ट ने एक महिला को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर यह सत्यापित करने का निर्देश दिया है कि जिस पुरुष के साथ उसका विवाह हुआ है वह उसकी सहमति से हुआ था या नहीं. जस्टिस प्रतिभा एम पाटिल और जस्टिस अमित शर्मा की पीठ ने यह निर्देश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान महिला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुई तो उसका वीडियो चालू नहीं था. कोर्ट ने अंदाजा लगाया कि महिला यह कहने का प्रयास कर रही थी कि उसका विवाह जबरन कराया गया था.

कोर्ट ने कहा स्पष्ट रूप से लड़की ने पुलिस स्टेशन में जो कहा है और आज जो कहा वह विरोधाभासी है. कोर्ट ने महिला को अगली सुनवाई में परिवार के सदस्यों के साथ कोर्ट में पेश होने को कहा है. साथ ही कोर्ट ने पुलिस अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि महिला और उसके परिवार के सदस्यों को 16 दिसंबर को कोर्ट में सुरक्षित अदालत में पहुचाए.

यह मामला तब सामने आया जब पति ने अपनी पत्नी को पेश करने की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जिसमें दावा किया गया कि उसे उसके माता-पिता ले गए हैं और 24 अक्टूबर से उसका पता नहीं चल रहा है. व्यक्ति ने यह भी दावा किया कि जोड़े ने सितंबर में एक मंदिर में उसके परिवार की बगैर सहमति के विवाह किया और यहां तक कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसने विवाह के लिए सहमति दी थी, उसके बाद में अदालत में विरोधाभासी रुख अपनाया.

अदालत व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी को पेश करने की मांग करते हुए दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई कर रही थी. उन्होंने कहा कि चूंकि महिला के माता-पिता विवाह के खिलाफ थे, इसलिए उन्होंने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि उनकी बेटी का पता नहीं चल रहा है. 9 सितंबर को युगल जोड़ी पुलिस के सामने पेश हुए और पुष्टि की कि उनकी शादी सहमति से हुई थी. याचिकाकर्ता ने कहा कि महिला के पिता भी पुलिस स्टेशन में मौजूद थे. व्यक्ति ने कहा कि महिला के माता-पिता अक्टूबर में उनके घर आए और कुछ अनुष्ठानों के बहाने उसे अपने साथ चलने के लिए राजी कर लिया. हालांकि उसके बाद से महिला का फोन नंबर नहीं मिल पा रहा था और वह उससे संपर्क करने में असमर्थ था, जिसके चलते उसे अदालत का रुख करना पड़ा.


ये भी पढ़ें- राहुल गांधी को गुल्लक देकर चर्चा में आए कारोबारी दंपति ने किया सुसाइड, जानें ED से क्यों जोड़ा जा रहा यह मामला


पुलिस की स्टेटस रिपोर्ट के अनुसार महिला ने 9 सितंबर को पुलिस स्टेशन में एक हस्तलिखित बयान दिया, जिसमें कहा गया कि उसने अपनी मर्जी से उस व्यक्ति से शादी की है. पुलिस ने कहा कि बाद में महिला की ओर से एक शिकायत मिली, जिसमें आरोप लगाया कि व्यक्ति ने उसके साथ जबरन शादी की है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

Ujjain Hotel Tragedy: जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत, परिजनों का 1 करोड़ रुपये मुआवजे पर हंगामा

MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…

11 minutes ago

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

17 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

19 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

29 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

34 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

48 minutes ago