देश

PM Modi: नागालैंड और मेघालय में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, शिलांग में करेंगे रोड शो

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नागालैंड और मेघालय में तीन रैलियों को संबोधित करने वाले हैं. नागालैंड में जहां वो दीमापुर में रैली करने वाले हैं, तो वहीं मेघालय में भी दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. गौरतलब है कि नागालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को चुनाव है जबकि वोटों की गिनती त्रिपुरा के साथ 2 मार्च को ही होगी.

बीजेपी ने पूर्वोत्तर राज्यों में सरकार बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है. गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बाद आज चुनावी रण में बीजेपी के सबसे बड़े नेता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुंकार भरने वाले हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दीमापुर जिले के चुमुकेदिमा में बीजेपी और एनडीपीपी की रैली को संबोधित करेंगे. वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व शर्मा ने चुनावी राज्य में बीजेपी के महत्वपूर्ण नेताओं के दौरे को लेकर कहा है कि ये नगालैंड के भविष्य और एनडीपीपी के साथ उसके संबंधों को लेकर पार्टी की चिंता को दर्शाता है.

गौरतलब है कि पिछले एक हफ्ते के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नागालैंड में बीजेपी की रैलियों को संबोधित किया है. बीजेपी-एनडीपी गठबंधन राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है.

चुनाव में बीजेपी और एनडीपीपी केवल दो पार्टियां हैं. जिन्होंने चुनाव पूर्व गठबंधन किया है. उधर नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने भी जनता से मजबूत सरकार के लिए एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन को वोट देने की अपील की है.

नागालैंड के अलावा मेघालय में भी पीएम मोदी (PM Modi) दो कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. उनका पहला कार्यक्रम रोड शो का है जो शिलॉन्ग में होगा. वहीं दूसरा कार्यक्रम गारो हिल्स के महत्वपूर्ण केन्द्र तुरा में होगा. जहां वे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: PM Modi in Tripura: “कांग्रेस और लेफ्ट गरीबों को और गरीब बना देती हैं, ये केरल में कुश्ती करते हैं तो त्रिपुरा में दोस्ती करते हैं”, चुनावी रैली में बरसे पीएम मोदी

गौरतलब है कि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं. दोनों राज्यों में प्रचार की समय सीमा 25 फरवरी की शाम चार बजे तक है. उससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के दोनों राज्यों में प्रचार अभियान से यहां का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘दुनिया बदलाव के दौर से गुजर रही, UN जैसी संस्थाएं नाकाम’, PM मोदी ने बताया नई विश्व व्यवस्था में क्या होगी भारत की भूमिका

पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…

2 hours ago

तिब्बत-चीन में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, कुछ ही मिनटों में तीन बार हिली धरती

तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…

3 hours ago