केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
Amit Shah: कर्नाटक दौरे के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार वार किया. प्रतिबंधित संगठन PFI के बहाने कांग्रेस को जमकर खरी खोटी सुनाई. इतना ही नहीं कांग्रेस को परिवारवाद पर भी घेरा. कर्नाटक में विधानसभा चुनाव बेहद करीब है और बीजेपी राज्य में मजबूत पकड़ बनाने की कोशिशों में जुट गई है.
कर्नाटक के बेल्लारी में अमित शाह (Amit Shah) कुछ इस अंदाज में नजर आए. मंच से भाषण देना शुरू किया तो बात करते-करते प्रतिबंधित संगठन पीएफआई पर पहुंच गई. कांग्रेस तो उनके भाषण के शुरूआत से ही टारगेट पर थी. पीएफआई पर भी कांग्रेस को लपेट लिया. उन्होंने कांग्रेस पर सांप्रदायिकता बढ़ाने का आरोप मढ़ा.
शाह यहीं पर नहीं रुके, कांग्रेस पर पूरी तरह हमलावर शाह ने कहा- कर्नाटक में पीएफआई की जड़ें इतनी मजबूत हो चुकीं थी जो दूसरे राज्यों तक भी फैल गईं. तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में कांग्रेस के शासन में PFI के 1,700 मामलों को वापस लिया गया. बीजेपी की सरकार ने इसपर लगाम कसी और प्रतिबंध लगाया.
पिछले साल सितंबर में गृह मंत्रालय ने टेरर लिंक के सबूत मिलने के बाद पीएफआई को बैन कर दिया था. आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता और मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर केंद्रीय एजेंसिंयों को पुख्ता सबूत मिले जिसके बाद पीएफआई और उसके 8 सहयोगी संगठनों पर 5 साल का प्रतिबंध लगा दिया था. पीएफआई पर बैन लगाने की लगातार मांग हो रही थी.
अमित शाह (Amit Shah) कांग्रेस पर जमकर बरसे. परिवारवाद को लेकर जमकर खरी खोटी सुनाई. आजादी की लड़ाई को लेकर कांग्रेस अक्सर बीजेपी पर सवाल खड़ा करती है. शाह ने मंच से इसका भी जवाब दे डाला. शाह बोले- कांग्रेस महज एक मंच था, जिसकी स्थापना देश की आजादी के लिए हुई थी. इस मंच की अपनी कोई विचारधारा नहीं थी.
कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है. हमेशा की तरह चुनाव से पहले बीजेपी पूरी तरह एक्टिव मोड पर है. पहले नड्डा अब शाह ने कर्नाटक में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया है. पीएम मोदी भी 27 फरवरी को कर्नाटक के दौरे पर आ रहे हैं. कर्नाटक में बीजेपी की लड़ाई कांग्रेस और जेडीएस से है.
-भारत एक्सप्रेस
Anti Hindu Racism In USA: अमेरिका के सिएटल में दिवाली मना रहे हिंदुओं के कार्यक्रम…
Anant Singh News: अनंत सिंह की बेटी की शादी में पीएम मोदी और नीतीश-लालू को…
Indresh Kumar slams Sonia Gandhi book: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार…
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…