देश

भागलपुर रैली में बोले पीएम मोदी- ‘महाकुंभ’ को गाली देने वालों को कभी माफ नहीं करेगा बिहार’

PM Modi Bhagalpur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (24 फरवरी) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार के भागलपुर पहुंचे थे. यहां से उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त जारी की. देश के लगभग 10 करोड़ किसानों के खातों में 21,500 करोड़ से अधिक की राशि भेजी गई.

भागलपुर रैली में पीएम मोदी ने बिना किसी का नाम लिए विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने महाकुंभ पर सवाल उठाने वाले लोगों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अयोध्या के राम मंदिर से चिढ़ने वाले अब महाकुंभ को भी कोस रहे हैं.

विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ

पीएम किसान सम्मान समारोह में आए लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि जो लोग पशुओं का चारा खा सकते हैं, वे किसानों की भलाई नहीं सोच सकते.उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार किसानों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है. लाल किले से मैंने कहा है कि विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ हैं, जिनमें गरीब, हमारे अन्नदाता किसान, हमारे नौजवान और नारी शक्ति हैं.

पीएम ने कहा कि एनडीए सरकार चाहे केंद्र में हो या फिर यहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही राज्‍य सरकार हो, किसान कल्याण हमारी प्राथमिकता में है. पहले जब बाढ़ आती थी, सूखा पड़ता और ओला पड़ता था, तो ये लोग किसानों को अपने हाल पर छोड़ देते थे. साल 2014 में जब आपने एनडीए को आशीर्वाद दिया, तब पीएम फसल बीमा योजना बनाई.

हमने किसानों के लिए पूरी शक्ति से काम किया है

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस हो या जंगलराज वाले हों, इनके लिए आप किसानों की तकलीफ कोई मायने नहीं रखती. हमने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी शक्ति से काम किया है. किसानों को खेती के लिए अच्छे बीज की व्यवस्था हो, पर्याप्त और सस्ती खाद या किसानों को सिंचाई की सुविधा, सभी क्षेत्रों में काम किए गए. पशुओं की बीमारी और आपदा से बचाव के लिए भी काम किए गए. एनडीए सरकार ने स्थिति को बदला है. हमने सैकड़ों आधुनिक किस्म के बीज किसानों को दिए. पहले यूरिया के लिए किसान लाठी खाता था और यूरिया की कालाबाजारी होती थी. आज किसानों को पर्याप्त खाद मिलती है. आज यूरिया प्रति बोरी 300 रुपये में मिलती है.

उन्होंने महाकुंभ की चर्चा करते हुए कहा कि एनडीए गौरवशाली विरासत के संरक्षण और वैभवशाली विकास को लेकर काम कर रही है. कुछ लोगों को धरोहरों और आस्था से भी नफरत है. प्रयागराज में आजकल एकता का महाकुंभ चल रहा है. इस एकता के महोत्सव में लोग डुबकी लगा रहे हैं. अब तक यूरोप की जितनी जनसंख्या है, उतने लोग डुबकी लगा चुके हैं. लेकिन, कुछ लोग इसे भी गाली दे रहे हैं.

पीएम मोदी ने भरोसा जताते हुए कहा कि ऐसे लोगों को बिहार के लोग कभी नहीं छोड़ेंगे. कांग्रेस और राजद के लंबे कुशासन ने बिहार को बदनाम और बर्बाद किया. लेकिन, अब विकसित भारत में बिहार का वही स्थान होगा, जो प्राचीन समय में पाटलिपुत्र का था. बिहार में सड़कों के नेटवर्क के लिए और जन कल्याण की योजनाओं के लिए एनडीए सरकार प्रतिबद्ध होकर काम कर रही है.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सिल्क सिटी’ भागलपुर से किसानों को जारी की पीएम सम्मान निधी की 19वीं किस्त, 21,500 करोड़ खाते में भेजे गए


-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

राजस्थान से ला रहे थे मौत का काला कारोबार! एमपी के मोहना में 50 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के मोहना में पुलिस ने स्मैक तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश करते…

23 seconds ago

यूपी में घूमते थे रक्तबीज जैसे माफिया…! नवरात्रि की पावन सप्तमी पर बधाई देते हुए क्या बोल गए सीएम योगी?

शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी पर CM योगी आदित्यनाथ ने 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश…

26 minutes ago

न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 4 दिग्गजों को किया इग्नोर; क्या खत्म होगा करियर?

न्यूजीलैंड दौरे पर जाने वाली टीम इंडिया के स्क्वाड से मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र…

32 minutes ago

बिहार: दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18 साल के छात्र की गोली मारकर हत्या, आरा में फैली सनसनी

बिहार के भोजपुर जिले के पवना बाजार में दुर्गा पूजा का मेला देखने गए 18…

34 minutes ago

19 या 20 अक्टूबर? कन्या पूजन की सही तारीख को लेकर मत होइए कन्फ्यूज, पंचांग से दूर करें सारा असमंजस

Kanya Pujan Kab Hai: शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिनों में महाअष्टमी और महानवमी पर कन्या…

36 minutes ago

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

47 minutes ago