Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सिल्क सिटी’ भागलपुर से किसानों को जारी की पीएम सम्मान निधी की 19वीं किस्त, 21,500 करोड़ खाते में भेजे गए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (24 फरवरी) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे और सिल्क सिटी के रूप में चर्चित भागलपुर जिले से देश के किसानों को पीएम सम्मान निधी की 19वीं किस्त जारी की. इस मौके पर मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे. 

PM Modi Bhagalpur Rally: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (24 फरवरी) को एक दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे और सिल्क सिटी के रूप में चर्चित भागलपुर जिले से देश के किसानों को पीएम सम्मान निधी की 19वीं किस्त जारी की. इस मौके पर मंच पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उपस्थित रहे.

भागलपुर के हवाई अड्डा मैदान में आयोजित पीएम किसान सम्मान समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का प्रवेश अनोखे अंदाज में हुआ. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सजे-धजे खुले वाहन पर खड़े होकर लोगों के बीच से होते हुए मंच तक पहुंचे. इस दौरान दोनों ने समारोह में उपस्थित हजारों लोगों का अभिवादन भी स्वीकार किया.

9.7 करोड़ से अधिक किसानों को भेजे गए 21,500 करोड़ रुपये

प्रधानमंत्री मोदी ने यहां से देश भर के किसानों को पीएम किसान सम्मान योजना की 19वीं किश्त जारी की. इसके तहत 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता दी गई. इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने मोतिहारी में निर्मित राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत विकसित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर इंडिजिनस ब्रीड्स का भी उद्घाटन रिमोट के जरिए किया. बताया गया कि यह केंद्र किसानों को आधुनिक प्रजनन तकनीकों का प्रशिक्षण देगा और भारतीय नस्लों के पशुओं के प्रजनन को बढ़ावा देगा.

उन्होंने बरौनी में एक दूध उत्पाद संयंत्र का भी उद्घाटन किया, जिसका उद्देश्य तीन लाख दूध उत्पादकों के लिए एक संगठित बाजार बनाना है. प्रधानमंत्री मोदी ने भागलपुर में वारिसलीगंज-नवादा-तिलैया रेल खंड के दोहरीकरण और इस्माइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज का उद्घाटन भी किया. इन परियोजनाओं का कुल मूल्य 526 करोड़ रुपये से अधिक है.

भागलपुर में आयोजित इस रैली में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तथा विजय सिन्हा उपस्थित रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital