देश

Bihar Election: सूरत जनसभा में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- बिहार चुनाव ने जातिवाद के जहर को पूरी तरह नकार दिया

Bihar Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सूरत में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में ऐतिहासिक विजय हुई है और अगर हम सूरत से आगे जा रहे हों और बिहार के लोगों से मिले बिना जाएं, तो लगता है यात्रा अधूरी रह गई है, इसलिए गुजरात में रहने वाले और खासकर सूरत में रहने वाले मेरे बिहारी भाइयों का हक बनता है, और इसलिए मेरी स्वाभाविक जिम्मेदारी भी बनती है कि आप लोगों के बीच आकर इस विजयोत्सव के कुछ पल का मैं भी हिस्सा बनूं.

पीएम मोदी ने कहा कि आज बिहार में विकास की भूख हर जगह दिखाई दे रही है. मुझे याद है कि कैसे कोविड के दौरान देश भर के लोग अपने घरों को लौट रहे थे. उस समय मुझे बिहार के लोगों से बातचीत करने का मौका मिला था, और उनमें से कई लोगों ने उस मुश्किल दौर का इस्तेमाल अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने में किया. यही बिहार के लोगों की असली ताकत है. आप दुनिया में कहीं भी जाएं, आपको बिहार की प्रतिभा हमेशा चमकती हुई दिखाई देगी.

बिहार के सामर्थ्य को स्वीकार करना हमारे लिए बहुत सहज बात

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आप भी जानते हैं और बिहार के लोग भी जानते हैं कि हम वो पार्टी हैं. जब आपने हमें गुजरात में मुख्यमंत्री के रूप में भी काम दिया था, तब भी हमारा एक मंत्र था कि भारत के विकास के लिए गुजरात का विकास. हमारी मूलभूत सोच रही है, ‘नेशन फर्स्ट.’ यही मंत्र हमारे लिए हिंदुस्तान का हर कोना, हिंदुस्तान का हर राज्य, हर भाषा-भाषी नागरिक है. ये हमारे लिए पूजनीय है, वंदनीय है. इसलिए बिहार का भी गौरव करना, बिहार के सामर्थ्य को स्वीकार करना, ये हमारे लिए बहुत सहज बात है.

उन्होंने ने कहा कि इस चुनाव में एनडीए गठबंधन विजयी हुआ है और महागठबंधन पराजित हुआ है. दोनों के बीच 10 प्रतिशत वोट का फर्क है, ये बहुत बड़ी बात है. यानी, सामान्य मतदाता ने एकतरफा मतदान किया, ये बिहार के विकास के प्रति ललक है.

जमानत पर छूटे नेता जातिवादी राजनीति का राग अलापते रहे

पीएम मोदी ने कहा कि पिछले दो सालों से ये ‘जमानत पर छूटे नेता’ बिहार में घूम-घूमकर जातिवादी राजनीति का राग अलापते रहे. उन्होंने जाति-भेद का जहर घोलने की भरपूर कोशिश की, लेकिन इस चुनाव में बिहार की जनता ने उस जहर को पूरी तरह से नकार दिया.

उन्होंने कहा कि बिहार आज दुनिया भर में छाया हुआ है. आप दुनिया में कहीं भी जाइए, बिहार की टैलेंट आपको नजर आएगी. अब बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मिजाज दिखा रहा है. इस चुनाव में उस मिजाज के दर्शन हुए हैं. महिला-युवा एक ऐसा माई कॉम्बिनेशन बना है, जिसने आने वाले दशकों की राजनीति की नींव मजबूत कर दी है.


ये भी पढ़ें: प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात में देवमोगरा माता मंदिर में किए दर्शन, देशवासियों के लिए मांगा आशीर्वाद


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

8 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

9 minutes ago

2027 की तैयारी में जुटा अपना दल (एस), प्रतापगढ़ की जनसभा से सामाजिक न्याय और संगठन विस्तार का दिया संदेश

UP Assembly Election 2027: प्रतापगढ़ में अपना दल (एस) की जनसभा के जरिए अनुप्रिया पटेल…

41 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

42 minutes ago

वर्धा में शिक्षा का महाकुंभ: डॉ. प्रीति अदाणी ने की AIHER दीक्षांत की अध्यक्षता, सीएम फडणवीस को मिली मानद उपाधि

अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) वर्धा के 17वें दीक्षांत समारोह में महाराष्ट्र…

52 minutes ago

सदन का एक-तिहाई हिस्सा: भारत में महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक अब और क्यों नहीं टल सकते?

Women's Reservation Bill 2026: डॉ. शालिनी अली का तर्क है कि लोकसभा में महिलाओं को…

2 hours ago