पीएम मोदी.
WAVES Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES Summit) का गुरुवार को उद्घाटन किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने भारतीय सिनेमा की जमकर तारीफ की और कहा कि इसकी दुनिया भर में गूंज है. सिनेमा भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफल रहा.
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ”वेव्स (WAVES Summit) एक ऐसा वैश्विक मंच है, जहां हर कलाकार, हर युवा एक नई योजना के साथ रचनात्मक दुनिया के साथ जुड़ेगा. बीती एक सदी में भारतीय सिनेमा ने भारत को दुनिया के कोने-कोने में ले जाने में सफलता पाई है. हर कहानी भारतीय संस्कृति की आवाज बनकर दुनिया के करोड़ों लोगों के दिलों में उतरी है.
यह भी पढ़ें- “ग्लोबल टैलेंट और ग्लोबल क्रिएटिविटी के एक Global इकोसिस्टम की नींव रखी जा रही है”, WAVES Summit में बोले पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, गांधीजी की 150वीं जयंती पर मैंने लोगों को उनके प्रिय भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ गाने के लिए कहा था. दुनियाभर के आर्टिस्ट ने इसे गाया. इसका बहुत बड़ा प्रभाव हुआ. दुनिया एकसाथ आई. हमें जग के मन को जीतना है. आज भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ आगे बढ़ रहा है.” समिट 2025 में लगभग पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री शामिल हुई. हर कोई पीएम मोदी की बातों को ध्यान से सुनता नजर आया.
PM Modi ने आगे कहा, ”राज कपूर ने रूस, सत्यजीत रे ने कान और आरआरआर ने ऑस्कर में भारतीय सिनेमा की ताकत को दर्शाया है. आज देश के मंच पर हमने भारतीय सिनेमा के अनेक दिग्गजों को डाक टिकट के माध्यम से याद किया है. बीते वर्षों में मैं कभी गेमिंग वर्ल्ड, कभी म्यूजिक की दुनिया के लोगों से, फिल्म मेकर्स से मिला, कभी स्क्रीन पर चमकने वाले चेहरों से मिला. इन चर्चाओं में अक्सर भारत की रचनात्मकता, सृजनात्मक क्षमता और वैश्विक सहयोग की बातें उठती थीं. आज उसी समय की कल्पना हकीकत बनकर वेव्स के रूप में जमीन पर उतरी है. जैसे नया सूरज उगते ही आकाश को रंग देता है, वैसे ही यह समिट अपने पहले पल से ही चमकने लगा है. अपने पहले एडिशन में ही वेव्स (WAVES Summit) ने दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.” यह समिट 1 से 4 मई तक मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जारी रहेगा. इस समिट का मकसद मीडिया और मनोरंजन की क्षमता को बढ़ावा देना है.
-भारत एक्सप्रेस
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…
असम के गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज (GMCH) में भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का अत्याधुनिक प्रोटॉन…