देश

Bihar Election 2025: पीएम मोदी बोले- पिछले 20 सालों का रिकॉर्ड तोड़ देगी एनडीए की जीत, जंगलराज वालों को करारी हार मिलेगी

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेता भी चुनाव मैदान में उतर गए हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार की मातृशक्ति के साथ ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत- महिला संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

पीएम मोदी ने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत- महिला संवाद’ कार्यक्रम में कहा कि इस चुनाव में मुझे जहां-जहां जाने का मौका मिला और जब-जब कार्यकर्ताओं से बात करने का अवसर मिला, मैं देख रहा हूं कि इस बार बिहार का कार्यकर्ता जी-जान से जुटा हुआ है. आप सभी बहुत परिश्रम कर रहे हैं. हर रैली पहले वाली रैली का रिकॉर्ड तोड़ रही है और उसमें भी हमारी बहनें-बेटियां बहुत बड़ी संख्या में आ रही हैं. बिहार भाजपा की महिला कार्यकर्ताएं ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ संकल्प के साथ बहुत शानदार काम कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ये पक्का हो चुका है कि एनडीए की विजय हो रही है, बहुत भारी विजय हो रही है. आज बिहार में जो विकास हो रहा है, वो गरीब, दलित, महादलित, पिछड़ा, अति-पिछड़ा, सभी के मन में रच-बस गया है. बिहार के लोग मन बना चुके हैं कि इस बार एनडीए की जीत का पिछले 20 साल का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. वही जंगलराज वालों को अब तक की सबसे करारी हार मिलेगी. बिहार का विकास एनडीए ही कर सकता है.

हर नारीशक्ति कह रही है- फिर एक बार एनडीए सरकार

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार ही बहनों-बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है, इसलिए बिहार की हर नारीशक्ति कह रही है- फिर एक बार एनडीए सरकार, फिर एक बार सुशासन की सरकार. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और उन्हें सशक्त करने के लिए लगातार काम कर रही है. बिहार में बिजली का खर्च कम हुआ है. सीएम नीतीश कुमार ने तय यूनिट बिजली मुफ्त कर दी है. इससे लोगों को बहुत लाभ हो रहा है. हमने बिहार के कई शहरों में मेट्रो चलाने की तैयारी की है.

उन्होंने कहा कि जंगलराज के दौर में बेटियों का बाहर निकलना मुश्किल था, लेकिन अब ऐसा नहीं है. आज रात के समय में भी अस्पतालों में, रेलवे स्टेशनों पर, और अनेक जगहों पर बेटियां बिना डर के काम कर रही हैं. बिहार की महिलाएं जंगलराज के सामने दीवार बनकर खड़ी हो गई हैं. उन्होंने ठान लिया है कि जंगलराज की वापसी कभी नहीं होने देंगी, इसलिए जंगलराज वाले बिहार की महिलाओं को तरह-तरह के झूठ बोलने में जुटे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि जब सुशासन होता है, कानून व्यवस्था का राज होता है तो महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं, इसलिए बिहार की बेटियां अब स्वरोजगार के जरिए नौकरी देने वाली भी बन रही हैं. मुद्रा योजना ने छोटे व्यापार के सपने पूरे किए हैं. जीविका दीदी और डेयरी योजनाओं ने आत्मनिर्भरता की ताकत दी है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में ऐसी विजय देनी है कि जिन्होंने झूठ बोला है, छठी मईया का अपमान किया है, और बिहार को जिन्होंने जंगलराज में रखा था, उनकी जमानत जब्त होनी चाहिए.


ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: बिहार में एनडीए को ‘बंपर’ बहुमत, IANS-मैटराइज सर्वे में दावा- अकेले भाजपा को मिलेंगी 80 से ज्यादा सीटें


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

9 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago