देश

PM Modi Shared Ram Bhajan: हंसराज रघुवंशी के भजन को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर किया शेयर, लोगों से किया ये आग्रह

PM Modi Shared Ram Bhajan: अयोध्या में 22 जनवरी को मंदिर के उद्घाटन के साथ ही भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसको लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसी बीच पीएम मोदी की अपील के बाद भघवान राम से जुड़े भजनों को लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. जिन्हें जमकर सराहा जा रहा है.

हंसराज रघुवंशी के भजन को PM मोदी ने किया शेयर

इन सबके बीच पीएम मोदी ने मशहूर गायक हंसराज रघुवंशी के भजन को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है. हंसराज रघुवंशी का ये भजन भगवान श्रीराम को समर्पित है. पीएम मोदी ने इस भजन को शेयर करने के साथ ही लोगों से अपील की है कि वे इसको जरूर सुनें. इसमें लभघवान राम के प्रति भक्तों की भावनाएं हैं.

वीडियो शेयर कर लिखी ये बात-

पीएम मोदी ने गुरुवार (4 जनवरी) की सुबह गायक हंसराज रघुवंशी के भजन को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है कि “अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है. राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं. भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए…”

स्वाति मिश्रा का भजन किया था शेयर

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने बिहार की रहने वाली स्वाति मिश्रा के उस गाने को शेयर किया है जिसमें उन्होंने गाया था कि राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी. इस दौरान पीएम मोदी ने लिखा था कि राम लला के स्वागत में यह भजन भक्ति भाव से भरने के साथ ही मंत्रमुग्ध कर देने वाला है.

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने अयोध्या की मीरा देवी को लिखा पत्र, परिजनों के लिए भेजे गिफ्ट्स

‘मन की बात कार्यक्रम’ में पीएम ने की थी अपील

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने बीते रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था कि अयोध्या पर कई गीत भजन रचे गए हैं, उन्हें हैशटैग श्री राम भजन के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करें. इसके बाद लोग अपने-अपने भजनों और गीतों को साझा कर रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

6 minutes ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

37 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

51 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

2 hours ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago