मनोरंजन

Ira Nupur Wedding: नूपुर शिखरे की दुल्हनियां बनी आइरा खान, जॉगिंग करते हुए पहुंचा दुल्हा, देखें तस्वीरें

Ira Nupur Wedding Photos Videos: बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 3 जनवरी, बुधवार को नुपुर शिखरे संग मुंबई के ताज लैंड्स एंड में रजिस्टर्ड मैरिज की. ये शादी अपने अलग अंदाज के लिए चर्चा में है जिसमें दूल्हे मियां घोड़ी चढ़कर नहीं बल्कि जॉगिंग करते हुए वेन्यू पर पहुंचे. वहीं आयरा ट्रेडिशनल वेडिंग आउटफिट छोड़ मॉर्डन दुल्हन के अवतार में नजर आईं. इसी मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव डांस करते दिख रहे हैं. फिलहाल वह बारात की झलक देख शॉक्ड हैं क्योंकि न सिर पर सहरा है और न तन पर शेरवानी और कुर्ता. वह अपने पेशे के हिसाब से तैयार होकर चंद दोस्तों के साथ रवाना हो गए, जहां आमिर खान ने गले लगकर स्वागत किया.

इस शादी में कपल के क्लोज फैमिली मेंबर्स और दोस्त पहुंचे थे. बेटी को शादी के बंधन में बंधते देखकर मां रीना दत्ता के चेहरे पर सुकून वाली स्माइल दिखी और वहीं आमिर खान भी बेहद खुश दिखे. इसी मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है जिसमें आमिर खान और उनकी एक्स वाइफ किरण राव डांस करते दिख रहे हैं.

वायरल हुआ अमीर खान का डांस

दोनों ‘मेरी प्यारी बहनिया बनेगी दुल्हनिया’ पर शादी में आए मेहमानों के साथ डांस करते दिख रहे हैं. हालांकि, बताया जा रहा है कि ये वीडियो हल्दी सेरिमनी का है, जिसमें आमिर खान ब्लैक कलर के टीशर्ट में दिख रहे हैं. वीडियो में किरण राव भी आजाद के साथ डांस कर रही हैं.

जॉगिंग करते हुए दूल्हे राजा

आमिर खान ने बेटी की शादी में किया KISS

अब बेटी आइरा की शादी में जब फैमिली फोटो हुई तो फ्रेम में किरण राव अपने बेटे आजाद के साथ, नूपुर शिखरे की मां, जुनैद, नूपुर शिखरे, आइरा खान और मां रीना दत्ता एक साथ खड़ी दिखाई देती हैं. वहीं, आमिर खान किरण राव के पास आते हैं और उनसे कुछ बातें करने के बाद उनके गाल पर किस करके अपनी पहली पत्नी के पास चले जाते हैं. और ये सब समधन देखती रह जाती हैं.

 

बता दें कि दू्ल्हे राजा 8 किलोमीटकर जॉगिंग करते हुए अपनी बारात लेकर इस शादी के लिए पहुंचे थे. फिलहाल वह बारात की झलक देख शॉक्ड हैं क्योंकि न सिर पर सहरा है और न तन पर शेरवानी और कुर्ता. वह अपने पेशे के हिसाब से तैयार होकर चंद दोस्तों के साथ रवाना हो गए, जहां आमिर खान ने गले लगकर स्वागत किया.

शुरू किया नया ट्रेंड

दरअसल, नूपुर शिखरे पेशे से एक फिटनेस ट्रेनर हैं. वह आमिर खान और सुष्मिता सेन जैसे कलाकारों को फिल्मों के लिए ट्रेन करते हैं. अब वीडियोज देखकर यही लग रहा है कि उन्होंने वो टिपिकल ट्रेंड छोड़, अपना कुछ नया ट्राई किया है. वह घर से मां के साथ निकले. सिंपल लुक में. फिर वहां से वह अपने फिटनेस सेंटर गए. जहां पर उन्होंने पहना जॉगिंग अटायर. यानी हाफ पैंट और बनियान. पैर में स्पोर्ट्स शूज.  फिर अपने चार साथियों संग वह दौड़ लगाकर वेन्यू तक पहुंचे. रास्ते में उन्हें उनके रिश्तेदार प्लैकार्ड पकड़े हुए मिले, जिसमें कुछ-कुछ लिखा हुआ था.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

36 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

2 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

2 hours ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago