देश

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर की बात, प्रधानमंत्री बोले- एक बार फिर साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रत्याशी और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को चुनाव में हराया है. ट्रंप को 295 सीटें मिली हैं, जबकि कमला हैरिस को 226 सीटें मिली हैं. ट्रंप को मिली इस बड़ी जीत पर दुनिया भर से बधाई मिल रही है. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (6 नवंबर) की देर शाम डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात कर उन्हें जीत की बधाई दी.

पीएम मोदी ने ट्रंप से की बात

पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से हुई फोन पर बात की जानकारी एक्स पर दी. पीएम मोदी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “मेरे मित्र, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई और उन्हें उनकी शानदार जीत पर बधाई दी. प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष और कई अन्य क्षेत्रों में भारत-अमेरिका संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक बार फिर साथ मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.

इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि पूरी दुनिया पीएम मोदी को प्यार करती है. भारत एक शानदार देश है और पीएम मोदी एक शानदार इंसान हैं. राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वह उन्हें और भारत को सच्चा दोस्त मानते हैं. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी उन विश्व नेताओं में से एक हैं जिनसे उन्होंने अपनी जीत के बाद सबसे पहले बात की.

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने X पर लिखा था, “मेरे मित्र ट्रंप को ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई. जैसा कि आप अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं को आगे बढ़ा रहे हैं, मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को बढ़ाने के लिए तत्पर हूं. आइए हम सब मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें.”

–भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

39 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago