देश

संदेशखाली पीड़िता से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, बीजेपी ने बशीरहाट से दिया है टिकट

Lok Sabha Election 2024: टीएमसी के लिए गले की फांस बने शाहजहां शेख को पार्टी ने भले ही 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया हो, लेकिन संदेशखाली से जनता के बीच जो संदेश पहुंचा है, उससे ममता बनर्जी को लोकसभा चुनाव में नुकसान होने का खतरा है. इसी बीच बीजेपी ने बड़ा पासा फेंक दिया है. बीजेपी ने संदेशखाली इलाके की एक यौन पीड़िता रेखा पात्रा को लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है.

पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा से फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी ने रेखा पात्रा को शक्ति स्वरूपा बताया.

बशीरहाट से बीजेपी ने दिया टिकट

बता दें कि बीजेपी ने रेखा पात्रा को बशीरहाट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है. इस सीट से अभी बंगाली फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की नुसरत जहां सांसद हैं. हालांकि टीएमसी ने इस बार नुसरत जहां का टिकट काट दिया है. उनकी जगह पर तृणमूल कांग्रेस ने हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, दौसा से कन्हैया लाल मीणा और धौलपुर से इंदु देवी को मिला टिकट

“लग रहा है कि प्रभु श्रीराम जी हमारे साथ हैं”

यौन पीड़िता रेखा पात्रा के नाम को बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने टिकट के लिए प्रस्तावित किया था. अब जब पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से फोन पर बात की तो रेखा पात्रा ने कहा कि “पीएम मोदी जी बहुत अच्छा लगा. आपका हाथ मेरे सिर पर है. संदेशखाली की पीड़ित मां-बहनों के सिर पर प्रधानमंत्री का हाथ है. आप हमारे लिए तो भगवान समान हैं. लग रहा है कि प्रभु श्रीराम जी हमारे साथ हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

25 minutes ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

28 minutes ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

38 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

51 minutes ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

1 hour ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

1 hour ago