Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

संदेशखाली पीड़िता से पीएम मोदी ने फोन पर की बात, बीजेपी ने बशीरहाट से दिया है टिकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा से फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली.

Rekha Patra BJP Candidate

पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से फोन पर की बात

Lok Sabha Election 2024: टीएमसी के लिए गले की फांस बने शाहजहां शेख को पार्टी ने भले ही 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया हो, लेकिन संदेशखाली से जनता के बीच जो संदेश पहुंचा है, उससे ममता बनर्जी को लोकसभा चुनाव में नुकसान होने का खतरा है. इसी बीच बीजेपी ने बड़ा पासा फेंक दिया है. बीजेपी ने संदेशखाली इलाके की एक यौन पीड़िता रेखा पात्रा को लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाया है.

पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से फोन पर बात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी रेखा पात्रा से फोन पर बात की. इस दौरान पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से चुनाव की तैयारियों के बारे में जानकारी ली. पीएम मोदी ने रेखा पात्रा को शक्ति स्वरूपा बताया.

बशीरहाट से बीजेपी ने दिया टिकट

बता दें कि बीजेपी ने रेखा पात्रा को बशीरहाट लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है. इस सीट से अभी बंगाली फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी की नुसरत जहां सांसद हैं. हालांकि टीएमसी ने इस बार नुसरत जहां का टिकट काट दिया है. उनकी जगह पर तृणमूल कांग्रेस ने हाजी नुरुल इस्लाम को टिकट दिया है.

यह भी पढ़ें- बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, दौसा से कन्हैया लाल मीणा और धौलपुर से इंदु देवी को मिला टिकट

“लग रहा है कि प्रभु श्रीराम जी हमारे साथ हैं”

यौन पीड़िता रेखा पात्रा के नाम को बीजेपी नेता शुभेन्दु अधिकारी ने टिकट के लिए प्रस्तावित किया था. अब जब पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से फोन पर बात की तो रेखा पात्रा ने कहा कि “पीएम मोदी जी बहुत अच्छा लगा. आपका हाथ मेरे सिर पर है. संदेशखाली की पीड़ित मां-बहनों के सिर पर प्रधानमंत्री का हाथ है. आप हमारे लिए तो भगवान समान हैं. लग रहा है कि प्रभु श्रीराम जी हमारे साथ हैं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital