देश

AAP Protest at PM House: केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में सड़कों पर ‘आप’ का हल्ला-बोल, BJP भी CM के इस्तीफे पर अड़ी — सचिवालय तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

आम आदमी पार्टी (AAP) सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्‍ली में कई स्‍थानों पर प्रदर्शन हो रहे हैं. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही दिल्‍ली में अलग-अलग इलाकों में दिल्‍ली पुलिस और केंद्र सरकार के विरुद्ध जुटना शुरू कर दिया. AAP के नेताओं की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आवास का घेराव करने के आह्वान किया गया, जिसके बाद के बाद पुलिस ने सात, लोक कल्याण मार्ग (प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास) की सुरक्षा कड़ी कर दी.

मंगलवार, दोपहर को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता अरविंद केजरीवाल की रिहाई के लिए प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री आवास की ओर बढ़े, हालांकि उनसे पहले दिल्ली पुलिस द्वारा राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई. दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी (AAP) के जवाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भी प्रदर्शन शुरू कर दिया. BJP कार्यकर्ता दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय की ओर बढ़ने लगे.

सचिवालय पहुंचने से रोके गए BJP के कार्यकर्ता

दिल्‍ली प्रदेश BJP के कार्यकर्ता अपने विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्‍ली शराब नीति मामले में ईडी की हिरासत में मौजूद केजरीवाल के विरुद्ध नारे लगाते नजर आए. दिल्ली में कई जगहों पर BJP के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस ने कइयों को दिल्‍ली सचिवालय पहुंचने से रोका.

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थक एक-दूजे के विरोध में सड़कों पर उतरे हैं, हालांकि दिल्‍ली सचिवालय और प्रधानमंत्री आवास के आस-पास (दंड प्रक्रिया संहिता की) धारा-144 पहले से लागू है और किसी को भी वहां प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी.

दिल्ली सरकार के मंत्री ने किया था यह आह्वान

संवाददाता के अनुसार, आज दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया था, गोपाल राय ने यह भी कहा था कि आम आदमी पार्टी (AAP) से राष्ट्रव्यापी स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा. अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्‍ली में शराब नीति से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग के मामले में 21 मार्च को गिरफ्तार किया था. 22 मार्च को केजरीवाल को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उन्‍हें 28 मार्च तक ईडी की हिरासत में रखने के आदेश दिए गए.

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस धरने पर बैठे, हिरासत में

बहरहाल, केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस द्वारा चेतावनी दी गई है कि जिन क्षेत्रों में धारा-144 लागू ​है, वहां भीड़ एकत्रित न करें. कई इलाकों में प्रदर्शन करने की इजाज़त भी नहीं है. इसके बावजूद पंजाब सरकार में शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नं-2 के पास धरने पर बैठ गए. जहां उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया.

— भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

7 minutes ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

1 hour ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 hour ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

2 hours ago