Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की छठी लिस्ट, दौसा से कन्हैया लाल मीणा और धौलपुर से इंदु देवी को मिला टिकट

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है. इसी कड़ी में भाजपा ने प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी कर दी है.

BJP Candidates List

सांकेतिक तस्वीर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर रही है. इसी कड़ी में भाजपा ने प्रत्याशियों की छठी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में दो राजस्थान और मणिपुर के एक उम्मीदवार का घोषित किया गया है.

इन्हें मिला टिकट

राजस्थान के दौसा से कन्हैया लाल मीणा और करौली-धौलपुर सीट से इंदु देवी जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं मणिपुर के इनर क्षेत्र से थौनाओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया गया है. बीजेपी ने इनर मणिपुर से सभी 3 मौजूदा सांसदों का टिकट काट दिया है.

केंद्रीय राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह को हटा दिया गया है. हिंसा के दौरान दंगाइयों ने राजकुमार रंजन सिंह के घर में आग लगी थी. उनकी जगह पर पार्टी पहले ही नए चेहरे को टिकट दे चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital