कतर में वार्ता के दौरान पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कतर यात्रा के दौरान हुए आतिथ्य के लिए कतर सरकार और वहां के लोगों को धन्यवाद दिया है. अपने एक्स एकाउंट से एक पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा ‘कतर की मेरी यात्रा ने भारत-कतर मित्रता में नई ताकत जोड़ी है. भारत व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी और संस्कृति से संबंधित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए तत्पर है. मैं कतर सरकार और लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं.’ अपनी पोस्ट के साथ पीएम मोदी ने एक वीडियो भी शेयर किया है.
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के साथ बैठक की और दोनों देशों के बीच साझेदारी को मजबूत करने के लिए “भविष्यवादी रोडमैप” तैयार करने के तरीकों पर चर्चा की. वहीं दोनों नेताओं ने व्यापक मुद्दों पर द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर विचार-विमर्श किया और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दृष्टिकोण का भी आदान-प्रदान किया. दोहा में आयोजित वार्ता व्यापार और निवेश से लेकर ऊर्जा, अंतरिक्ष, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और लोगों से लोगों के संबंधों तक सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर केंद्रित थी.
भारत और कतर के बीच संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा
कतर की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन दोहा में कतर के अमीर से मुलाकात पर पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया. अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करने और प्रमुख नेताओं के साथ कई द्विपक्षीय बैठकों के बाद पीएम मोदी बुधवार रात कतर की राजधानी दोहा पहुंचे थे. दोहा पहुंचने के तुरंत बाद, पीएम मोदी ने अपने समकक्ष शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की और दोनों ने भारत और कतर के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की.
इसे भी पढ़ें: TMC सांसद मिमी चक्रवर्ती ने सांसदी छोड़ी, बोलीं- मुझे अपमानित किया गया
भारत-कतर साझेदारी को लेकर तय किया जा रहा रोडमैप
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ” भारत-कतर साझेदारी के लिए भविष्य की रूपरेखा तैयार की जा रही है. दोहा में पीएम नरेंद्र मोदी और कतर के कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी के के बीच एक सार्थक बैठक हुई. बातचीत का प्रमुख क्षेत्र दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को गहरा करना था, क्योंकि दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की.” जयसवाल के पोस्ट में कहा गया, “दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, अंतरिक्ष, सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के संबंधों को गहरा करने पर ध्यान देने के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा की.” वहीं प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “महामहिम शेख तमीम बिन हमद के साथ एक अद्भुत बैठक हुई. हमने भारत-कतर संबंधों की पूरी श्रृंखला की समीक्षा की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की. हमारे देश भी इसमें सहयोग करने के लिए तत्पर हैं.”
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…
ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…
दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…
Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…