देश

“समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला है ये बजट”, PM Modi बोले- हमें हर शहर, हर गांव, हर घर आंत्रप्रेन्योर बनाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा है कि यह हर वर्ग के लोगों को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है. उन्होंने कहा, यह हमारे देश को प्रगति की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर ले जाएगा.

पीएम ने सीतारमण और उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए कहा, यह दूरदर्शी बजट हमारे समाज के हर वर्ग का उत्थान और सशक्तिकरण करेगा, जिससे सभी के लिए उज्जवल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा.

पीएम मोदी ने कहा, इस बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए क्रेडिट देने की सुविधा बढ़ाने वाली नई योजना का ऐलान किया गया है. मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट इकोसिस्टम को हर जिले तक ले जाने के लिए बजट में अहम घोषणाएं की गई हैं. ये बजट हमारे स्टार्टअप्स के लिए, इनोवेशन इकोसिस्टम के लिए ढेर सारे नए अवसर लेकर आया है.

प्रधानमंत्री ने कहा, चाहे स्पेस इकोनॉमी को बढ़ावा देने के लिए 1,000 करोड़ रुपये का फंड हो, या फिर एंजेल टैक्स हटाने का फैसला हो, ऐसे कई सारे कदम इस बजट में उठाए गए हैं.

पीएम मोदी ने कहा, पिछले 10 वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. इस गति को आगे बढ़ाते हुए, यह बजट हमारे नव-मध्यम वर्ग की आकांक्षाओं को और अधिक ऊर्जा देगा. हमारी युवा पीढ़ी को अभूतपूर्व अवसर मिलेंगे. शिक्षा और कौशल विकास एक नए स्तर पर पहुंचेंगे, जिससे हमारे देश की वृद्धि को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, यह बजट मध्यम वर्ग को पहले से कहीं अधिक सशक्त बनाएगा!

पीएम ने कहा, हमें हर शहर, हर गांव, हर घर एंटरप्रेन्योर बनाना है. इसी उद्देश्य से बिना गारंटी के मुद्रा लोन की लिमिट को 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया है. इससे छोटे कारोबारियों, विशेष रूप से महिलाओं, दलित, पिछड़े और आदिवासी परिवारों में स्वरोजगार को बल मिलेगा.

यह भी पढ़ें- “अमृतकाल के संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट”, सीएम योगी बोले- 5 ट्रिलियन इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करेगा ये Budget

प्रधानमंत्री ने कहा, सरकार ने पिछले 10 साल में ये सुनिश्चित किया है कि गरीब और मध्यम वर्ग को टैक्स से राहत मिलती रहे. इस बजट में भी इनकम टैक्स में कटौती और स्टैंडर्ड डिडक्शन में वृद्धि का बहुत बड़ा फैसला लिया गया है. टीडीएस के नियमों को भी सरल किया गया है. इन कदमों से हर टैक्सपेयर को अतिरिक्त बचत होने वाली है.

पीएम ने कहा, इस बजट का एक बहुत बड़ा फोकस देश के किसान हैं. अन्न भंडारण के लिए दुनिया की सबसे बड़ी स्कीम के बाद अब हम सब्जी उत्पादन क्लस्टर बनाने जा रहे हैं. इससे छोटे किसानों को सब्जियों-फल, अन्य उपज के लिए नए बाजार मिलेंगे और बेहतर दाम मिलेंगे.

यह भी पढ़ें- Budget 2024: मोदी सरकार ने आम आदमी को दी बड़ी राहत, इनकम टैक्स में किया कटौती का ऐलान, जानें, क्या है नई टैक्स रिजीम

मोदी ने कहा, देश में गरीबी समाप्त हो, गरीब का सशक्तिकरण हो, इस दिशा में भी आज के बजट में प्रमुख घोषणाएं की गई हैं. गरीबों के लिए 3 करोड़ नए घर बनाना तय हुआ है. जनजातीय उन्नत ग्राम अभियान, सैचुरेशन अप्रोच के साथ 5 करोड़ आदिवासी परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ेगा. इसके अलावा ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 25 हजार नए ग्रामीण क्षेत्रों को ऑल वेदर रोड से जोड़ा जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मक्का कांड का रहस्य: फांसी से पहले मस्जिद के अंदर बांग्लादेशी कपल ने किया क्या था?

Mecca Mosque Controversy Facts: मक्का की मस्जिद में कथित अश्लीलता के आरोप में दो बांग्लादेशी…

15 minutes ago

‘चलो शादी कर लेते हैं’: रश्मिका मंदाना ने विजय से 1 साल तक की थी जिद, शो में खुलासा- कम से कम 100 बार पूछा था

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Koffee With Karan: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी विद…

39 minutes ago

किश्तवाड़ में SPO हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पिता-पुत्र ने की थी हत्या

किश्तवाड़ में लापता SPO बशीर अहमद की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है.…

42 minutes ago

नेपाल क्यों बन जाता है भारतीय अपराधियों की पहली पसंद? खुले बॉर्डर, कानूनी पेच और गैंग नेटवर्क की पूरी कहानी

Why Criminals Escape to Nepal: आखिर भारतीय अपराधी नेपाल क्यों भागते हैं? जानिए भारत-नेपाल की…

55 minutes ago