उत्तर प्रदेश

वाराणसी में परियोजना का काम धीमा होने पर नाराज हुए सीएम योगी, अब हर परियोजना के लिए अलग अफसर की तैनाती

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में चल रहे प्रोजेक्ट्स की रोजाना मानीटरिंग की जाएगी। हर प्रोजेक्ट के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात होंगे, जो प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट तैयार करेंगे। पीएम मोदी की काशी में चल रही कुछ परियोजनाओं का काम धीमा होने पर सीएम योगी ने नाराजगी जाहिर करते हुए इसके लिए जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर प्रोजेक्ट की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित करने का निर्देश दिया। सीएम योगी ने बताया कि पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में अब तक करीब 40 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्य हो चुके हैं और लगभग 12 हजार करोड़ की विकास परियोजनाएं गतिमान है। उन्होंने प्रोजेक्ट का डीपीआर बनाते समय लोकल जनप्रतिनिधियों से सुझाव लेने की भी नसीहत दी।

इन परियोजनाओं को लेकर तय होगी जिम्मेदारी

वाराणसी की परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सीएम योगी रामनगर पीएसी में 200 बेड के बैरक निर्माण की प्रगति संतोषजनक न होने पर नाराज हुए उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय कर काम तेजी से कराने का आदेश दिया। वहीं ग्रामीण पेयजल योजना के लंबित कार्यों को पूरा कराने व पाइप बिछाने के बाद सड़कों की मरम्मत न कराने वाले ठेकेदारों की जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया। बड़ागांव बाजार में दो महीने से पंप खराब होने की वजह से पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत पर सीएम योगी ने इस लापरवाही के लिए जिम्मेदारी तय करने का निर्देश दिया। सीएम ने सीवर ओवरफ्लो न होने देने की हिदायत दी। उन्होंने विद्युत विभाग के कुछ अधिकारियों ने फोन न उठाने की शिकायत पर ऐसे जेई, एई, एसडीओ को चिन्हित कर उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

श्रावण मास के लिए दिए विशेष दिशा निर्देश

श्रावण मास में काशी आ रहे श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष दिशा- निर्देश दिए‌। उन्होंने प्रमुख शिवालयों सहित पूरे शहर में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सकीय व्यवस्था के अलावा समुचित क्राउड व ट्रैफिक मैनेजमेंट करने का निर्देश दिया। सीएम ने श्रावण मास के इंतजामों को लेकर जनप्रतिनिधियों से भी फीडबैक लिया। सीएम ने कावड़ यात्रा को देखते हुए विद्युत सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने और सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती का निर्देश दिया।

-भारत एक्सप्रेस

Saurabh Agarwal

Recent Posts

‘डॉक्टर साब! मरीज से पहले मैं आया हूं…’ इंदौर के सबसे बड़े अस्पताल की ओपीडी में ताला खुलते ही सांप का बवंडर

Indore MY Hospital Snake: इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल की नई OPD में मंगलवार सुबह…

1 minute ago

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

12 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

17 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

30 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

57 minutes ago