देश

PM Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को हरियाणा में करेंगे विकास परियोजनाओं का शुभारंभ

PM Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती के मौके पर हरियाणा का दौरा करेंगे. इस दौरान वह हिसार और यमुनानगर में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी ने अपने इस दौरे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए कहा, “कल अम्बेडकर जयंती के अवसर पर हरियाणा के विकास को गति देने का सौभाग्य मिलेगा. सुबह हिसार में हवाई सेवा और नए टर्मिनल की शुरुआत होगी, जबकि दोपहर में यमुनानगर में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करूंगा.”

हिसार में नए टर्मिनल की शुरुआत

सुबह करीब 10:30 बजे पीएम मोदी हिसार के महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन की नींव रखेंगे. इस परियोजना पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत आएगी, जिसमें आधुनिक यात्री टर्मिनल, कार्गो सुविधा और एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) भवन शामिल होंगे. इसके साथ ही, वह हिसार से अयोध्या के लिए पहली वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाएंगे. यह उड़ान सप्ताह में दो बार चलेगी. इसके अलावा, जम्मू, जयपुर, अहमदाबाद और चंडीगढ़ के लिए भी नियमित उड़ानें शुरू होंगी, जो हरियाणा की हवाई कनेक्टिविटी को और मजबूत करेंगी. इस अवसर पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

यमुनानगर में थर्मल पावर प्लांट

पीएम मोदी दोपहर बाद लगभग 12:30 बजे यमुनानगर पहुंचेंगे, जहां वह 800 मेगावाट क्षमता के थर्मल पावर प्लांट की आधारशिला रखेंगे. करीब 8,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह पॉवर प्लांट 230 एकड़ में फैला होगा. यह परियोजना हरियाणा को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने और पूरे राज्य में बिजली की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगी.

इसके अलावा, पीएम यमुनानगर के मुकरबपुर में एक संपीड़ित बायोगैस संयंत्र का भी शिलान्यास करेंगे. यह प्लांट हर साल 2,500 टन से अधिक बायोगैस का उत्पादन करेगा. यह न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देगा, बल्कि जैविक कचरे के प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देगा.

रेवाड़ी बाईपास का उद्घाटन

प्रधानमंत्री भारतमाला परियोजना के तहत 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बने 14 किलोमीटर लंबे रेवाड़ी बाईपास का भी उद्घाटन करेंगे. इस बाईपास से रेवाड़ी शहर में यातायात की भीड़ कम होगी और दिल्ली-नारनौल के बीच यात्रा का समय लगभग एक घंटा कम हो जाएगा. यह परियोजना क्षेत्र में व्यापार और सामाजिक गतिविधियों को बढ़ाने में भी मदद करेगी.

प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर यमुनानगर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. स्थानीय लोग और प्रशासन इस ऐतिहासिक दिन की तैयारियों में जुटे हुए हैं. सड़कों को सजाया जा रहा है, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं और शहर को स्वच्छ और आकर्षक बनाने का काम तेजी से चल रहा है. यमुनानगर के एसडीएम सोनू राम ने कहा, “प्रधानमंत्री का दौरा हमारे लिए गर्व का क्षण है. उनके हाथों शुरू होने वाली परियोजनाएं हरियाणा के विकास को नई दिशा देंगी.”


ये भी पढ़ें- Murshidabad Violence: बंगाल में कट्टरपंथियों ने लूटीं दुकानें, फूंके घर, BJP सांसद की गृह मंत्री अमित शाह से मांग – तुरंत लागू हो AFSPA


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

4 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

9 minutes ago

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

28 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

33 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

38 minutes ago