DRDO Defence Tech: भारत के सैन्य शक्ति के क्षेत्र में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए DRDO ने 30-किलोवाट लेजर-आधारित हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया है. इस अत्याधुनिक प्रणाली की खास बात यह है कि यह फिक्स्ड-विंग एयरक्राफ्ट, मिसाइल और स्वार्म ड्रोन को हवा में ही तबाह कर सकती है.
इस प्रणाली का प्रदर्शन पहली बार सार्वजनिक रूप से किया गया, जिसका उपयोग कर भारतीय सेना ने LoC के पास एक चाइनीज ड्रोन को भी सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया. अब भारत उन चुनिंदा देशों की सूची में शामिल हो गया है जिनके पास यह तकनीकी क्षमता है — जिनमें अमेरिका, चीन और रूस शामिल हैं.
इस हथियार प्रणाली को DRDO द्वारा विकसित किया गया है. इसकी रेंज 5 किलोमीटर तक है और यह न केवल दुश्मन की वस्तुओं को भौतिक रूप से नष्ट कर सकती है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर क्षमताएं भी रखती है. यानी यह संचार और सैटेलाइट सिग्नल को भी जाम कर सकती है, जिससे दुश्मन की रणनीति पूरी तरह विफल हो सकती है.
इस हथियार प्रणाली का वीडियो न्यूज एजेंसी ANI द्वारा ट्विटर (अब X) पर शेयर किया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भविष्य के युद्धों का स्वरूप बदल सकती है, क्योंकि यह बेहद सटीक, कम लागत वाली और पर्यावरण के अनुकूल प्रणाली है.
भारत के रक्षा विशेषज्ञों और रणनीतिकारों ने इस उपलब्धि को ‘गेम चेंजर’ बताया है और उम्मीद जताई है कि आने वाले समय में इसकी क्षमता और भी अधिक विकसित की जाएगी.
यह भी पढ़िए: DRDO ने किया ‘गौरव’ का सफल परीक्षण, जानिए कैसे हैं लड़ाकू विमान से दागे जाने वाले लंबी दूरी के LRGB बम
DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…
बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…
Delhi Children Lung Health: दिल्ली में वायु प्रदूषण का बच्चों की सेहत पर गंभीर असर…
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…