देश

अमेरिका की राजकीय यात्रा पर रवाना हुए पीएम मोदी, व्हाइट हाउस में दी जाएगी 21 तोपों की सलामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20-25 जून तक संयुक्त राज्य अमेरिका और मिस्र की आधिकारिक यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं. पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर अमेरिका जा रहे हैं. यह यात्रा न्यूयॉर्क से शुरू होगी जहां प्रधानमंत्री 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल होंगे.

व्हाइट हाउस में औपचारिक स्वागत किया जाएगा

प्रधानमंत्री इसके बाद वाशिंगटन डीसी की यात्रा करेंगे, जहां 22 जून को व्हाइट हाउस में उनका औपचारिक स्वागत किया जाएगा, और उच्च स्तरीय संवाद जारी रखने के लिए राष्ट्रपति बिडेन से मुलाकात करेंगे. विदेश मंत्रालय (MEA) द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रपति बाइडेन और प्रथम महिला डॉ. जिल बाइडेन उसी शाम प्रधानमंत्री के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. पीएम मोदी अमेरिकी कांग्रेस के नेताओं के निमंत्रण पर 22 जून को अमेरिकी कांग्रेस की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, जिसमें प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष केविन मैक्कार्थी और सीनेट के अध्यक्ष चार्ल्स शूमर शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री 24-25 जून तक मिस्र अरब गणराज्य की राजकीय यात्रा करेंगे

23 जून को प्रधानमंत्री को अमेरिकी उप राष्ट्रपति कमला हैरिस और राज्य सचिव एंटनी बिल्नकेन द्वारा संयुक्त रूप से एक लंच की मेजबानी की जाएगी. आधिकारिक व्यस्तताओं के अलावा, प्रधानमंत्री प्रमुख सीईओ, पेशेवरों और अन्य हितधारकों के साथ भी बातचीत करेंगे. साथ ही वह प्रवासी भारतीयों के सदस्यों से भी मिलेंगे. इसके बाद प्रधानमंत्री 24-25 जून तक मिस्र अरब गणराज्य की राजकीय यात्रा करने के लिए काहिरा जाएंगे. पीएम मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी के निमंत्रण पर मिस्र का दौरा कर रहे हैं, जिसे उन्होंने जनवरी 2023 में बढ़ाया जब उन्होंने भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में ‘मुख्य अतिथि’ के रूप में शिरकत की. पीएम मोदी की मिस्र की ये पहली यात्रा होगी.

यह भी पढ़ें- संयुक्त राष्ट्र सचिवालय में योग सत्र का नेतृत्व करेंगे पीएम मोदी, UNGA के अध्यक्ष बोले- पूरी दुनिया में बढ़ा Yoga का महत्व

मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे

प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति सिसी के साथ अपनी बातचीत के अलावा, मिस्र सरकार के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों, मिस्र की कुछ प्रमुख हस्तियों के साथ-साथ मिस्र में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे. भारत और मिस्र के बीच संबंध प्राचीन व्यापार और आर्थिक संबंधों के साथ-साथ सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित हैं. जनवरी 2023 में राष्ट्रपति सिसी की राजकीय यात्रा के दौरान, संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ तक बढ़ाने पर सहमति हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

14 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

28 minutes ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

55 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

1 hour ago

ब्रिटेन बेस से उल्टे पांव लौट रही अमेरिकी सेना, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…

2 hours ago

साधक की मौत का सच: क्या सोशल मीडिया के ग्लैमर और चेलों की सियासत में उलझे प्रेमानंद महाराज?

Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…

2 hours ago