निर्माणाधीन श्रीाराम मंदिर
Ayodhya Temple: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण पूरे जोर शोर से जारी है. उम्मीद है कि अपने निर्धारित समय सीमा में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और भक्त भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पाएंगे. अयोध्या में बन रहे इस भव्य राम मंदिर के निर्माण में कुल 18 सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. वहीं निर्माणाधीन मंदिर के भूतल पर अब तक लगभग छह सौ करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. वहीं अनुमान है कि इसके प्रथम व द्वितीय तल पर एक हजार करोड़ रुपये खर्च हो सकते हैं. राम मंदिर के निर्माण में भक्त जी खोलकर दान कर रहे हैं.
मंदिर निर्माण के लिए मिले करोड़ों
मिली जानकारी के अनुसार, अब तक मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को साल भर में करीब सौ करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त हो रही है. हालांकि, इसमें जमा राशि पर मिलने वाला ब्याज भी शामिल है. अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर के लिए भक्तों में विशेष श्रद्धा देखी जा रही है. मंदिर द्वारा चलाए जा रहे मंदिर निधि से जुड़े कई अभियानों में भक्त पूरे श्रद्धा भाव से धनराशि अर्पित कर रहे हैं. अगर महीन के अनुसार देखा जाए तो प्रत्येक माह नियमित तौर पर पांच करोड़ रुपये मिल रहे हैं. बता दें कि इसमें मंदिर के दानपात्र, आनलाइन आहरण और चेक के माध्यम से मिलने वाली धनराशि भी शामिल है.
कुल मिलाकर एक साल में 60 करोड़ रुपये दान में मिल रहे हैं. ट्रस्ट को मिली धनराशि पर बैंक 48 करोड़ रुपये साल भर में ब्याज के दे रहे हैं. इस तरह बीते दो सालों में ट्रस्ट को सौ करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं. वहीं यह भी बताया जा रहा है कि आगे चलकर इसमें अच्छा खासी बढ़ोतरी होगी.
इसे भी पढ़ें: भक्ति और शक्ति के प्रतीक हनुमान जी को ‘एंग्री बर्ड’ बना दिया- ‘आदिपुरुष’ पर भड़के भूपेश बघेल
निधि समर्पण अभियान में 33 सौ करोड़
राम मंदिर निर्माण के लिए चले निधि समर्पण अभियान में करीब 33 सौ करोड रुपये मिले थे. इस बड़ी रकम को एसबीआइ, पीएनबी और बाब में जमा किया गया है. ट्रस्ट द्वारा इतनी बड़ी रकम का बेहतरीन तरीके से प्रबंधन किया गया है. जिससे की इस रकम पर ज्यादा से ज्यादा ब्याज मिल सके.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…
Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…