मनोरंजन

Adipurush controversy: मनोज मुंतशिर बोले- बजरंगबली भगवान नहीं, उन्हें हमने बनाया GOD, क्योंकि…

16 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म आदिपुरुष को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म के विरोध में तमाम हिंदू संगठन भी उतर आए हैं. फिल्म के डायलॉग और किरदारों के अपीयरेंस को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. लोगों का आरोप है कि रामायण को फिल्म में गलत तरह से पेश किया गया है. इसके साथ ही संवादों को बहुत निम्न स्तर पर लिखा गया है. जिसे लोग सड़कछाप भाषा कह रहे हैं. फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने वाले मनोज मुंतशिर शुक्ला लगातार फिल्म के डायलॉग और कहानी को लेकर अलग-अलग तर्क दे रहे हैं.

देशभर में हो रहा फिल्म का विरोध

देशभर में फिल्म के विरोध के बाद अब इसके डायलॉग को बदलने का फैसला डायरेक्टर ने लिया है. फिल्म के निर्माता ओम राउत ने कहा कि विवादित डायलॉग्स को फिल्म से हटाया जाएगा. वहीं अब एक न्यूज चैनल पर मनोज मुतंशिर शुक्ला के दिए इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें वो कह रहे हैं कि हनुमानजी भगवान नहीं हैं, भक्त हैं. उन्हें हम लोगों ने भगवान बनाया.

बजरंगबली भगवान नहीं हैं- मनोज मुंतशिर

फिल्म के लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला का कहना है कि फिल्म में हनुमानजी और इंद्रजीत के बीच हुए संवादों को सरल तरीके से लिखने के पीछे की मंशा सिर्फ इतनी थी कि बजरंगबली दार्शनिक बातें नहीं करते हैं, उनका जो बाल सुलभ जो उनका चरित्र है, वो हंसते हैं, मुस्कुराते हैं, वो श्रीराम की तरह बात नहीं करते हैं, बजरंगबली भगवान नहीं हैं, भक्त हैं, उन्हें हमने भगवान बनाया क्योंकि उनकी भक्ति में शक्ति थी.

यह भी पढ़ें- Yoga Day 2023: बिपाशा बसु से लेकर करीना कपूर तक, बॉलीवुड की इन 10 हसीनाओं की फिटनेस का राज है योगा

फिल्म से हटेंगे विवादित डायलॉग्स

गौरतलब है कि फिल्म में कई ऐसे संवाद हैं जिनका स्तर काफी निम्न स्तर है. जिसको लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि ऐसे संवादों से पवित्र रामायण का अपमान किया गया है. रामायण में आस्था रखने वाले हिंदुओं की भावना आहत करने की कोशिश की गई है. फिल्म को लगातार बैन करने की मांग की जा रही है. जिसको देखते हुए फिल्म निर्माता ने विवादित संवादों को हटाने का फैसला किया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी ने याद किए भाई परमानंद के बलिदान, बोले- स्वतंत्रता सेनानी ने वीर भगत सिंह को भी पढ़ाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…

16 minutes ago

काशी को पीएम मोदी की बड़ी सौगात: मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का किया उद्घाटन, 1000 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…

1 hour ago

मौत के बाद क्या हुआ? 15 मिनट तक क्लिनिकली डेड रहा 19 साल का युवक, न रोशनी दिखी और न भगवान

Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…

2 hours ago

दिल्ली पुलिस की बड़ी रेड: करोड़ों के चोरी हुए रिमोट रेडियो यूनिट्स के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…

2 hours ago

‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष से गूंज उठी काशी, पीएम मोदी के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब

PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…

2 hours ago

बर्थडे पार्टी में खूनी खेल, बाइक की चाबी नहीं दी तो वेटर कैप्टन की चाकू मारकर हत्या

Gopalganj Hotel Murder Case: बिहार के गोपालगंज स्थित होटल राजीव रीजेंसी में बर्थडे पार्टी के…

2 hours ago