देश

सुप्रीम कोर्ट ने तीन तलाक कानून की वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की, केंद्र सरकार से मांगी जानकारी

सुप्रीम कोर्ट केंद्र सरकार द्वारा पारित मुस्लिम महिला अधिनियम 2019 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वो एक साथ तीन तलाक बोलने के चलते मुश्लिम मर्दों के खिलाफ देश भर में कितने मुकदमे दर्ज है, और कितने में चार्जशीट दाखिल हुआ है. इससे संबंधित जानकारी अदालत को मुहैया कराए.

CJI संजीव खन्ना ने की 12 याचिकाओं पर सुनवाई

कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी पूछा है कि ट्रिपल तलाक कानून के खिलाफ किसी हाई कोर्ट में मुकदमा लंबित है क्या? सीजेआई संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ 12 याचिकाओं पर सुनवाई कर रही है. कोर्ट सभी याचिकाओं पर केंद्र सरकार और अन्य पक्षों से लिखित दलीलें दाखिल करने को कहा है. कोर्ट ने यह भी साफ कर दिया है कि ये लिखित दलीलें तीन पेज से अधिक नही होना चाहिए. कोर्ट 17 मार्च से शुरू होने वाले सप्ताह में अगली सुनवाई करेगा.
मामले की सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने पाकिस्तान की कवयित्री परवीन शाकिर की शायरी को पढ़ा. “तलाक दे रहे हो इताब-ओ-कहर के साथ-मेरी जवानी भी लौटा दो मेरी महर के साथ” कोर्ट ने 2019 कानून की वैधता को चुनौती देने के लिए मुस्लिम संगठनों के बीच प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कोर्ट ने सभी याचिककताओं के नाम को हटा दिया है. कोर्ट ने इस केस का नया नाम ‘इन री: चैलेंज टू मुस्लिम वीमेन (विवाह के अधिकार का संरक्षण) संशोधन करार 2019 दिया है.

तीन तलाक कहकर तलाक नही लिया जा सकता

कोर्ट ने कहा कि कोई भी वकील तीन तलाक प्रथा की वैधता का बचाव नहीं कर सकता है, लेकिन हमारे सामने सवाल यह है कि जब इस प्रथा पर प्रतिबंध लगा दिया गया है तो क्या इसे अपराध घोषित किया जा सकता है., और एक बार में तीन तलाक कहकर तलाक नही लिया जा सकता है. वही एसजी ने कहा कि तीन तलाक में अधिकतम सजा का प्रावधान तीन साल है. जबकि महिलाओं की रक्षा करने वाले कई अन्य कानून बड़ी सजाओं का प्रावधान करते है. एसजी ने यह भी कहा कि किसी गतिविधि को दंडित करना पूरी तरह से विधायी नीति के दायरे में है.
बता दें कि तीन तलाक कानून की वैधता को विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने इस कानून को असंवैधानिक करार देते हुए कहा कि यह केवल तीन तलाक के एक कृत्य को अपराध मानता है, जिसे पहले ही सुप्रीम कोर्ट असंवैधानिक करार दे चुका है. उनका यह भी कहना था कि इस कानून में महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया है. यह याचिका ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड सहित अन्य ने दायर की है. याचिका में कहा गया है कि तलाक-ए-बिद्दत को अपराध बनाना असंवैधानिक है.
-भारत एक्सप्रेस
गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

1 hour ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

1 hour ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

2 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

3 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

3 hours ago