देश

पीएम मोदी ने एमजीआर को दी श्रद्धांजलि, बोले- ‘तमिल संस्कृति और प्रगति में उनका योगदान असाधारण’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय राजनीति और सिनेमा के दिग्गज व्यक्तित्व एम.जी. रामचंद्रन (MGR) की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की. ‘पुरात्ची थलैवर’ (क्रांतिकारी नेता) के नाम से मशहूर एमजीआर न केवल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे, बल्कि वे करोड़ों लोगों के लिए एक मसीहा थे.

तमिलनाडु की प्रगति में उनका योगदान असाधारण

पीएम मोदी ने एमजीआर के जीवन पर आधारित वीडियो पोस्ट कर तमिलनाडु की प्रगति में उनके अमूल्य योगदान को याद किया. एक्स पर पोस्ट किए वीडियो में एमजीआर के राजनीतिक और फिल्मी करियर की झलक दिखाई गई.

पीएम मोदी ने कैप्शन में लिखा, “एमजीआर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. तमिलनाडु की प्रगति में उनका योगदान असाधारण है. तमिल संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में उनकी भूमिका भी उतनी ही सराहनीय है. हम समाज के लिए उनके दृष्टिकोण को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे.” उन्होंने दूसरा पोस्ट तमिल भाषा में भी किया है.

दक्षिण भारत के बड़े अभिनेता

प्रसिद्ध अभिनेता एम.जी. रामचंद्रन की गिनती दक्षिण भारत के बड़े अभिनेताओं में होती थी. उनका फिल्मी करियर जितना शानदार था, उससे कहीं ज्यादा चर्चा में उनका राजनीतिक करियर रहा. वे कम से कम करीब 10 साल तक मुख्यमंत्री रहे और गरीब वर्ग के उत्थान के लिए और समाज के विकास के लिए कार्य किए. तमिलनाडु में जनता उन्हें ‘पुरात्ची थलैवर’ कहकर बुलाती थी, जिसका अर्थ था ‘गरीबों का मसीहा’.

बेहद सफल करियर के बाद अभिनेता रामचंद्रन द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के सदस्य बने, लेकिन एम. करुणानिधि के साथ मतभेदों के बाद उन्होंने अन्नाद्रमुक (एआईएडीएमके) की स्थापना की. पार्टी की स्थापना के बाद से ही उन्होंने जन केंद्रित राजनीति और कार्य करना शुरू किया और आलम ये रहा कि उनके निधन के समय कई लोगों ने आत्महत्या कर ली थी.

निधन पर फैंस ने सड़कों पर उपद्रव मचाना

साल 1987 में निधन के समय लोगों ने आहत होकर अपनी जीभ, उंगली और नसें काट ली थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त तकरीबन 30 लोगों की जान चली गई. आत्महत्याओं के अलावा, एमजीआर की मौत के बाद उनके फैंस ने सड़कों पर उपद्रव मचाना शुरू किया और पुलिस फायरिंग में 29 लोगों की मौत हुई थी और तकरीबन 41 लोग घायल हुए थे.

अभिनेता अपनी मौत के समय भी तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थे. वे हमेशा जयललिता के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में थे. दोनों ने साथ में कई सारी फिल्में भी की थीं हालांकि दोनों ने कभी आधिकारिक रूप से अपने रिश्ते पर बात नहीं की.

ये भी पढ़ें: मुंबई में खत्म हुआ ठाकरे परिवार का दबदबा, बीजेपी ने उनके ही गढ़ में लगाई सेंध

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

त्योहारी सीजन में बाजार ने पकड़ी रफ्तार…! सूर्य से तेज सोना और चांद सी चमकी चांदी; जानें क्या हैं ताजा रेट?

Gold Silver Price Today: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व (महाष्टमी और महानवमी) के खास मौके…

5 minutes ago

Railway Alert: त्योहारों के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 22 नवंबर तक कई ट्रेनें रद्द और कई का समय बदला; देखें पूरी लिस्ट

Train Cancellation: दक्षिण मध्य रेलवे ने मनोहराबाद यार्ड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 22 नवंबर…

33 minutes ago

“अक्षरा मेरी बच्ची, बाबू और बेटा जैसी…” पवन सिंह ने मांगी माफी, जानिए क्या बोले पावर स्टार?

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मुंगेर में एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह से दिल…

1 hour ago

‘ये कायर लोग हैं’, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर CM फडणवीस का अल्टीमेटम, बोले- किसी भी गैंग को बख्शा नहीं जाएगा

Tiger Shroff Firing Case: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ…

1 hour ago

सिर्फ टाइगर ही नहीं, इन स्टार्स के घर पर भी हो चुकी है फायरिंग, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड स्टार्स पर हमले और फायरिंग की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही…

1 hour ago

‘हे देवेश्वरी! आप भक्तों की संकटों से रक्षा करती हैं’, प्रधानमंत्री मोदी ने मां सिद्धिदात्री से की मंगलकामना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी दुर्गा…

2 hours ago