देश

राणा बलाचौरिया मर्डर केस: कबड्डी प्रमोटर का बहाया था खून, अब सड़क पर ढेर हुआ शूटर; क्या है यूरोप कनेक्शन?

Mohali Police Encounter: पंजाब के मोहाली में पुलिस ने कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले गैंगस्टरों को करारा जवाब दिया है. चर्चित कबड्डी प्रमोटर राणा बलाचौरिया (Rana Balachauria) हत्याकांड के मुख्य आरोपी और बंबिहा गैंग के कुख्यात शूटर करण डिफॉल्टर (Karan Defaulter) को मोहाली पुलिस ने एक मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. यह एनकाउंटर शुक्रवार देर रात खरड़ इलाके में हुआ. पुलिस की इस कार्रवाई को राणा बलाचौरिया के परिवार और खेल जगत के लिए एक बड़ी राहत माना जा रहा है.

कैसे हुआ गैंगस्टर का खात्मा?

मोहाली पुलिस (Mohali Police) को खुफिया जानकारी मिली थी कि हत्याकांड का मुख्य शूटर करण खरड़ इलाके में छुपा हुआ है. स्पेशल टीम ने जब इलाके की घेराबंदी की, तो खुद को फंसता देख करण ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. करण लंबे समय से बंबिहा गैंग (Bambiha Gang) के लिए काम कर रहा था.

15 दिसंबर को दहला था मोहाली

इस पूरे मामले की जड़ 15 दिसंबर 2025 की वह खौफनाक शाम है. जब सोहाना में एक कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था. 30 वर्षीय राणा बलाचौरिया वहां मौजूद थे. हमलावर सेल्फी लेने के बहाने उनके पास आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी. दिल दहला देने वाली बात यह थी कि राणा की शादी इस घटना से महज 10 दिन पहले ही हुई थी. इस हत्या की जिम्मेदारी डोनी बल गैंग ने ली थी.

ये भी पढ़ें: सिरदर्द का रामबाण इलाज निकला ‘इंद्रजीत’ का नागपाश, ICU तक पहुंचने की आई नौबत

यूरोप में बैठे हैं आका (Mohali Encounter Update)

पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड की साजिश के तार विदेश से जुड़े हैं. डोनी बल के कुछ हैंडलर यूरोप में बैठकर इस गैंग को ऑपरेट कर रहे हैं. इससे पहले पुलिस ने कोलकाता से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्होंने भागने के लिए पानीपत, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु का रूट अपनाया था. फिलहाल पुलिस दूसरे फरार शूटर आदित्य की तलाश में जुटी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

41 minutes ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

60 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

1 hour ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

1 hour ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

2 hours ago