देश

भारत मंडपम स्टार्टअप इंडिया का जश्न, पीएम मोदी ने बताया आगे का ‘गेमचेंजर’ प्लान

PM Modi at Bharat Mandapam: शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में जश्न का माहौल था. मौका था ‘स्टार्टअप इंडिया मिशन’ के 10 साल पूरे होने का. इस ऐतिहासिक अवसर पर पीएम मोदी ने देश के युवा उद्यमियों और इनोवेटर्स को संबोधित किया. पीएम मोदी ने गर्व के साथ ऐलान किया कि पिछले एक दशक में स्टार्टअप इंडिया मिशन महज एक सरकारी योजना से बढ़कर अब एक ‘क्रांति’ का रूप ले चुका है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल पहले जहां इनोवेशन की गुंजाइश ना के बराबर थी, वहीं आज हमने युवाओं को ‘खुला आसमान’ दिया है, जिसका नतीजा पूरी दुनिया देख रही है. इसके साथ ही उन्होंने आगे के प्लान के बारे में चर्चा की है.

500 से 2 लाख तक की उड़ान

पीएम मोदी ने आंकड़ों के जरिए भारत की बदलती तस्वीर पेश की. उन्होंने याद दिलाया कि 2014 से पहले देश में 500 से भी कम स्टार्टअप थे, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर 2 लाख के पार पहुंच गई है. उस वक्त भारत में सिर्फ 4 यूनिकॉर्न (1 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यू वाली कंपनियां) थीं, लेकिन आज भारत में करीब 125 सक्रिय यूनिकॉर्न हैं. पीएम ने कहा कि आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है और दुनिया हमारी सक्सेस स्टोरी को हैरानी से देख रही है.

नारी शक्ति ने संभाली कमान

प्रधानमंत्री ने ने स्टार्टअप जगत में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर विशेष प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि आज भारत के 45% से अधिक मान्यता प्राप्त स्टार्टअप्स में कम से कम एक महिला निदेशक या भागीदार है. महिला नेतृत्व वाले स्टार्टअप्स को फंडिंग देने के मामले में भी भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा इकोसिस्टम बन गया है. यह समावेशिता देश की क्षमता को कई गुना बढ़ा रही है.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी ‘अल-मदीना’ पर ICG की स्ट्राइक! क्या 26 जनवरी से पहले थी बड़ी साजिश?

भविष्य का रोडमैप तैयार

प्रधानमंत्री ने युवाओं को नया लक्ष्य दिया. उन्होंने कहा कि हमने डिजिटल और सर्विस सेक्टर में शानदार काम किया है, लेकिन अब वक्त आ गया है कि हमारे स्टार्टअप्स मैन्युफैक्चरिंग पर फोकस करें. पीएम ने आह्वान किया, “हमें दुनिया के बेस्ट क्वालिटी प्रोडक्ट्स बनाने होंगे और टेक्नोलॉजी में यूनिक आइडियाज के साथ लीड लेनी होगी.” उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

5 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

6 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

17 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

21 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

48 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

51 minutes ago